मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 23 अगस्त की रात को चोरी हुए बच्चे को हाथरस के बांके बिहारी हॉस्पिटल से चलाए जा रहे बच्चा चोर गिरोह ने उठाया था। पहले उस बच्चे को मथुरा से हाथरस हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और अगले दिन फिरोजाबाद की भाजपा पार्षद को दो लाख रुपये में बेच दिया। 28 अगस्त की रात को बच्चे को जीआरपी ने पार्षद के घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने डॉक्टर दंपती समेत आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को जंक्शन पर प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया। इस मामले में कुल आठ अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।
{"_id":"630cce190106c87ae960460a","slug":"eight-arrested-including-doctor-couple-who-ran-racket-of-child-thief-gang-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी का मामला: भाजपा पार्षद ने दो लाख रुपये में खरीदा था मासूम, डॉक्टर दंपती समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी का मामला: भाजपा पार्षद ने दो लाख रुपये में खरीदा था मासूम, डॉक्टर दंपती समेत आठ गिरफ्तार
Mon, 29 Aug 2022 08:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Aug 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लिए एसपी जीआरपी, पास में खड़ी मासूम की मां
- फोटो : अमर उजाला
बच्चा चोरी करके ले जाता शख्स
- फोटो : अमर उजाला
एएनएम ने बच्चे के आने की जानकारी बच्चे को खरीदने वाली भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल निवासी कटरा पठानान थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को दी। पार्षद और उसके पति ने अस्पताल में बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पार्षद ने 25 अगस्त को बच्चे को दो लाख रुपये देकर खरीद लिया।
बच्चे को गोद में लिए एसपी जीआरपी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि भाजपा पार्षद के एक बेटी है, बेटे की चाहत पूरी करने के लिए उन्होंने बच्चे को खरीदा था। बता दें कि स्टेशन पर बच्चा चोरी होने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसकी मदद से जीआरपी आरोपियों तक पहुंची। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक
- फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई गिरफ्तारी
- दीप कुमार शर्मा निवासी नवल नगर थाना हाथरस गेट
- एएनएम पूनम
- पूनम का पति मंजीत निवासी मुरसान हाथरस
- एएनएम विमलेश पत्नी संतोष निवासी अलगर्जी हाथरस
- अस्पताल संचालक डॉ. प्रेमबिहारी निवासी हाथरस
- डॉक्टर की पत्नी डॉ. दयावती
- भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल
- पार्षद पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हुई थी आरोपी की पहचान
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा पार्षद के घर से बच्चा बरामद होने के साथ ही मथुरा जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और एसओजी ने भाजपा पार्षद के घर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। इससे से पुलिस के हाथ कई ठोस सबूत लगे। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गई।