फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: मानसून में रूठे रहे बादल, ब्रज में पांच साल में इस बार सबसे कम हुई बारिश

Wed, 23 Sep 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Weather update lowest rainfall in this monsoon last five years in agra mathura
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मानसून के बादल जुलाई से सितंबर के बीच आगरा और मथुरा से रूठे रहे। आगरा में सामान्य से 42 फीसदी और मथुरा में 66 फीसदी बारिश कम दर्ज की गई। दोनों का औसत देखें तो 50 फीसदी की कमी है। ब्रज के अन्य जिलों पर भी बरखा रानी मेहरबान नहीं रही। कम बारिश होने का असर भूगर्भ जलस्तर और ट्यूबवेल से सिंचाई करने वाले किसानों पर पड़ेगा। उन्हें खेतों में नमी बनाए रखने के लिए डीजल पंप या ट्यूबवेल चलाना होगा, जिससे खेती की लागत बढ़ जाएगी।
Weather update lowest rainfall in this monsoon last five years in agra mathura
बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक केवल आगरा और ब्रज क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 33 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में से 16 जिलों में कम बारिश हुई जबकि 18 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम बारिश नोएडा, मथुरा, गाजियाबाद, रामपुर और बुलंदशहर में हुई है।
Weather update lowest rainfall in this monsoon last five years in agra mathura
ब्रज में कम हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
ब्रज क्षेत्र में मानसून की बारिश का हाल
 
शहर बारिश (मिमी में) औसत सामान्य से कमी %
मथुरा 182.6 531.7 -66%
आगरा 336.8 576.9 -42%
मैनपुरी 403 651 -38%
फिरोजाबाद 430 612 -30%
एटा 386.8 527 -27%
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather update lowest rainfall in this monsoon last five years in agra mathura
बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सितंबर में अब तक सिर्फ एक दिन बारिश
मानसून के तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर में झमाझम बारिश होती रही है। बीते दो सालों से सितंबर में 125 मिमी से ज्यादा बारिश हो रही है लेकिन इस बार महज 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो सकी है।
विज्ञापन
Weather update lowest rainfall in this monsoon last five years in agra mathura
बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पांच साल में इस बार सबसे कम बारिश
साल     - बारिश
2020   -  28.2 मिमी
2019   -  125 मिमी
2018   -  137.5 मिमी
2017   -  78.1 मिमी
2016   -  45 मिमी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed