{"_id":"6b090c1fd4263adb3b04a261","slug":"silt-dumped-on-bodla-bichpuri-road-blocks-one-lane-commuters-face-traffic-jams-and-foul-smell-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है स्मार्ट सिटी आगरा: सिस्टम की गंदगी ने रोका रास्ता, गुजरने वाले हजारों लोग परेशान; देख लें तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है स्मार्ट सिटी आगरा: सिस्टम की गंदगी ने रोका रास्ता, गुजरने वाले हजारों लोग परेशान; देख लें तस्वीर
Fri, 27 Nov 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:20 AM IST
सार
आगरा स्मार्ट सिटी का हाल चौंकाने वाला है। एक तस्वीर सामने आई है, जो है बोदला बिचपुरी मार्ग की। यहां पर नाले की सिल्ट को सड़क पर पटक दिया गया है, जिससे एक लाइन पूरी तरह से बंद हो गई है।
विज्ञापन
बोदला-बिचपुरी रोड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बोदला-बिचपुरी रोड पर पहले से पड़ी सिल्ट पूरी तरह साफ नहीं की गई। दूसरी जगहों पर भी सिल्ट डालकर एक लेन से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। वहां से गुजरने वाले लोग बदबू और जाम से परेशान हैं।
बोदला से बिचपुरी, अछनेरा, कलवारी, रायभा सहित सैकड़ों गांवों को शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस पर दर्जनों स्कूल, कृषि महाविद्यालय और फैकटरियां हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना है। आगरा विकास प्राधिकरण रोड किनारे नाले को पक्का कराने का कार्य करा रहा है। ठेकेदार ने उसकी सिल्ट निकालकर जगह-जगह बिचपुरी की ओर जाने वाली एक लेन पर डाल दिया है। वह लेन मघटई तिराहे पर पूरी तरह बंद हो गई है। स्कूल के समय और शाम को घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं।
रोड पर पहले से ही सिल्ट के ढेर लगे थे, अब और सिल्ट को निकालकर डाल दिया है। यहां से गुजरने पर कीचड़ की बदबू के कारण मुंह ढककर निकलना पड़ता है। उड़ती धूल से कपड़े खराब हो जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी जाम से होती है।- ललित, छात्र, मघटई
विज्ञापन
यहां फैक्टरी में काम करने आता हूं। एक लेन सिल्ट के कारण बंद होने से जाम लगता है। उसके कारण दो घंटे से ज्यादा समय खराब हो रहा है। सुबह एक घंटे पहले निकलना पड़ता है। शाम को एक घंटा जाम में खराब होता है।- शौकत अली, कलवारी
अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि सिल्ट को नाले के किनारे पर डाला था, गीले होने के कारण वह सड़क तक फैल गई। उसे जल्द सड़क से हटाया जाएगा।