{"_id":"5f698fcf8ebc3e15e26cc31f","slug":"sn-medical-college-patients-no-thermal-screening-and-hand-sanitize","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एसएन और लेडीलॉयल में लापरवाही, मरीजों की जान से हो रहा 'खिलवाड़'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एसएन और लेडीलॉयल में लापरवाही, मरीजों की जान से हो रहा 'खिलवाड़'
Tue, 22 Sep 2020 11:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
एसएन और इमरजेंसी में बेधड़क आ रहे मरीज, नहीं हो रही सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और लेडी लॉयल में 150 से अधिक चिकित्सकीय स्टाफ संक्रमित होने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। यहां अब मरीजों-तीमारदारों की थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स ऑक्सीमेट्री जांच नहीं की जा रही है। हाथों को सैनिटाइज तक नहीं कराया जा रहा है। इससे स्टाफ और अन्य मरीजों-तीमारदारों के संक्रमण का बड़ा खतरा है।
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर दोनों अस्पतालों में प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की पल्स ऑक्सीमेट्री जांच की व्यवस्था करने को कहा था। मास्क पहने लोगों को प्रवेश दिया जाए, जिनके पास नहीं हो उनको मौके पर उपलब्ध कराने को भी कहा। एक मीटर की दूरी पर गोले भी बनाए जाने थे।
समूह में बिना किसी संक्रमण बचाव के बैठीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
गार्ड और स्टाफ को हिदायत दी जाएगी
सामाजिक दूरी और थर्मल स्क्रीनिंग का सख्ती से पालन कराने के लिए गार्ड और स्टाफ को हिदायत दी जाएगी। हाथों को सैनिटाइज कराने के लिए भी साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था कराती हूं। -डॉ. कंचन अग्रवाल, एसआईसी लेडी लॉयल

बिना सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग के मरीज कर रहे प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
सख्ती से नियमों का पालन कराया जाएगा
मास्क और मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग के निर्देश दिए हैं, इसका पालन नहीं करने के संबंध में ट्राएज ओपीडी प्रभारी से रिपोर्ट मांगता हूं। दोनों ही व्यवस्थाओं का सख्ती से पालन कराया जाएगा। -डॉ. संजय काला, प्राचार्य एसएन कॉलेज

ओपीडी का हाल
- फोटो : अमर उजाला
लेडी लॉयल में सटकर खड़ी महिलाएं
लेडी लॉयल में ओपीडी में महिलाएं सटकर खड़ी हैं। यहां गोले नहीं बनाए गए हैं, अंदर प्रवेश करते वक्त पल्स ऑक्सीमेट्री और थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं की गई। हाथों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था नहीं थी। गार्ड थे, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं करवाया जा रहा था।