फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today: ब्रज में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आगरा-मथुरा में बारिश, शीत लहर से ठिठुरे लोग

Fri, 27 Nov 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: drizzle in Agra and Mathura
मथुरा में बारिश - फोटो : अमर उजाला

देवोत्थान एकादशी पर बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण भारी बर्फबारी हुई तो मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के साथ बारिश हुई। आगरा-मथुरा समेत ब्रज क्षेत्र में गुरुवार की सुबह छह बजे के बाद बारिश हुई। दो घंटे तक हल्की बारिश, बूंदाबांदी लगातार होती रही। इससे सर्दी बढ़ गई है। 

Weather Forecast Update Today in Agra News: drizzle in Agra and Mathura
बुधवार को छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह हल्की धूप रही तो दोपहर 12 बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी बनी रही। इससे दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे बना रहा। सुबह से लेकर शाम तक शीतलहर बरकरार रही। धूप न निकलने के कारण सर्दी में गुनगुनी धूप सेंकने छतों, गलियों में बाहर निकले बुजुर्गों को मायूस होना पड़ा।
Weather Forecast Update Today in Agra News: drizzle in Agra and Mathura
आगरा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आगरा और मथुरा में बूंदाबांदी हुई। सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा भी चल रही है। बारिश के कारण एकाएक सर्दी बढ़ गई है। लोग ठिठुरते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: drizzle in Agra and Mathura
मथुरा में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण आगरा में गुरुवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले पांच साल में नवंबर का आखिरी सप्ताह सबसे ठंडा रहा है।

आगरा में पांच साल में बुधवार सबसे ठंडा दिन रहा 
दिन                अधिकतम    न्यूनतम
25 नवंबर 2020    24.7     10.4
25 नवंबर 2019    28.1     15.4
25 नवंबर 2018    27.4    10
25 नवंबर 2017    27.2    7.8
25 नवंबर 2016    29.2    12.2
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: drizzle in Agra and Mathura
आगरा शहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाया रहने के आसार हैं। सुबह धुंध और कोहरे के बाद दोपहर में आसमान साफ रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed