फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली पर बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, हवाओं की ठंडक ने निकाली धूप की अकड़

Wed, 11 Mar 2020 10:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Mar 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Weater Forecast For Next Three Days Rain And Heaver Wind
बारिश - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बर्फबारी हुई तो बीते सप्ताह मैदानी इलाकों में जमकर ओले पड़े, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को झेलना पड़ा। मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव के आसार जताए थे और ये भविष्यवाणी सच साबित हुई। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बर्फबारी हुई तो बीते सप्ताह मैदानी इलाकों में जमकर ओले पड़े, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को झेलना पड़ा। मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव के आसार जताए थे और ये भविष्यवाणी सच साबित हुई। होली पर दोपहर बाद से बादल छाए रहे और बारिश हुई। अभी 13 मार्च से पहले तक बारिश होने के आसार जताए हैं। गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी इन दिनों में चल सकती हैं।

 
Weater Forecast For Next Three Days Rain And Heaver Wind
जमकर बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला
बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तपमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। दिन और रात के तापमान में आ रही कमी के कारण ही दिन में भी फुरफुरी दौड़ती रही। 
Weater Forecast For Next Three Days Rain And Heaver Wind
बारिश में भींगते हुए जातीं युवतियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार तक बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार बन रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद से बादलों की लुकाछिपी रही, जिसके बाद देर शाम बारिश हुई। वहीं बुधवार की सुबह भी बारिश हुई। अभी बृहस्पतिवार को दिन में एक से दो बार बारिश के आसार हैं। वहीं 13 मार्च तक गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weater Forecast For Next Three Days Rain And Heaver Wind
खेत में बिछी गेहूं की फसल - फोटो : Amar Ujala
विगत 29 फरवरी और 5-6 मार्च की बारिश ने आलू, गेहूं और सरसों की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। होली से पहले आलू किसान खेतों में खोदाई कर आलू निकालने में जुटे हुए थे, लेकिन बारिश और ओलों के कारण खेतों में पानी भर गया। 
 
विज्ञापन
Weater Forecast For Next Three Days Rain And Heaver Wind
बारिश के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। - फोटो : अमर उजाला।
एक बार की बारिश का पानी सूखा नहीं तो दूसरी बार की बारिश ने हालात और विकट कर दिए। गेहूं और सरसों की फसलें तेज हवाओं ने खेतों में गिरा दीं, जिससे बालियां गिरने लगी हैं और दाने काले पड़ने शुरू हो गए। अब फिर से दो दिन बारिश होने की आशंका भर से किसान सहम गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed