फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगों में सराबोर हुए ब्रजवासी, विदेशी सैलानियों पर भी चढ़ा होली का खुमार, देखें तस्वीरें

Wed, 11 Mar 2020 10:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Mar 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Holi Celebration in Braj Tajnagari Colorful Festival Enjoying Foreign Tourist
कोरोना वायरस के बचाव के साथ मास्क लगाकर होली खेलती युवती - फोटो : अमर उजाला
ब्रज की होली अनोखी है। यहां जो भी आता है उसी रंग में रंग जाता है। होली का उल्लास युवाओं में खास तौर पर देखने को मिला। जगह-जगह युवतियों ने रंग-गुलाल के साथ होली खेली। सखियों के गालों पर गुलाल की बारिश कर डाली। आगरा में कोरोना वायरस का खौफ भी कुछ स्थानों पर देखने को मिला। युवतियों ने मास्क लगाकर होली खेली।
Holi Celebration in Braj Tajnagari Colorful Festival Enjoying Foreign Tourist
आगरा में होली खेलते विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में मंगलवार को होली की जमकर धूम रही। होली के मौके पर विदेशी सैलानियों ने भी जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
 
Holi Celebration in Braj Tajnagari Colorful Festival Enjoying Foreign Tourist
होली खेलती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में युवाओं ने जोश के साथ होली खेली। मौसम में थोड़ी ठंडक होने के कारण इस बार पानी के रंगों का कम इस्तेमाल हुआ। युवा अबीर-गुलाल से होली खेलते देखे गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Celebration in Braj Tajnagari Colorful Festival Enjoying Foreign Tourist
होली खेलती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर में सोमवार को प्रमुख चौराहों से लेकर घरों तक में होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Holi Celebration in Braj Tajnagari Colorful Festival Enjoying Foreign Tourist
होली पर चढ़ा युवाओं में रंग - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन के लिए चौराहों को गंगाजल से पवित्र करने के बाद रंगोली बनाईं। इसके बाद चौराहों पर लकड़ी, कंडे रखकर होलिका सजाई गई। दोपहर में शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने होलिका को कलावे बांधने के बाद विधि विधान के साथ जौ, होले, अबीर गुलाल, गुझिया और मिष्ठान्न के साथ पूजा अर्चना की। जल अर्पित करके परिक्रमा की। शाम से लेकर देर रात तक शहर में लगभग एक हजार स्थानों पर होलिका दहन किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed