फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में जलभराव बना मुसीबत: 30 मिनट बारिश में सड़कें हुईं लबालब, नगर निगम 'पानी-पानी'

Mon, 12 Jul 2021 10:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Water Logging On the Roads Due To Heavy Rain In Agra
आगरा: नगर निगम के गेट पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला

आगरा में भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को कुदरत ने रविवार को बारिश के जरिए राहत दी, लेकिन नगर निगम के अफसरों की लापरवाही ने इस राहत को आफत में बदल दिया। आधे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया, वहीं सीवर और पानी की पाइपलाइनों के लिए की गई खोदाई से गलियों से लेकर सड़कों तक दलदल और कीचड़ हो गया। नाले चोक होने से लोगों के घरों में पानी भर गया। नगर निगम के जिन अफसरों ने नाला सफाई के दावे किए, उनके ऑफिस यानी नगर निगम के गेट के सामने और उनके घर के सामने सूरसदन के पास संजय प्लेस रोड पर महज 30 मिनट की बारिश में सड़कों पर पानी भर गया। इससे निगम के नाला सफाई की दावों की पोल खुल गई। 



बारिश से पहले नालों की सफाई न होने के कारण लोहामंडी नौबस्ता नाला चोक हो गया, जिससे नाले का पानी उफनाकर किनारे बने घरों में घुस गया। रात तक लोग घरों के अंदर भरे पानी को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे। नौबस्ता से लेकर खातीपाड़ा, राजनगर क्षेत्र में नाला चोक होने से यह साइड पटरी पर बहता रहा, जिससे तीन घंटे तक इन क्षेत्रों में आवागमन ठप रहा। 

Water Logging On the Roads Due To Heavy Rain In Agra
सेंट जोंस चौराहे के पास जलभराव - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम, एमजी रोड
चंद मिनटों की बारिश में नगर निगम गेट पर पानी भर गया। सूरसदन चौराहे पर दो साल से बारिश में जलभराव नहीं हो रहा था, लेकिन इस बार अफसरों ने कागजों पर नाले साफ कराए। जिस गेट से अफसर नगर निगम में प्रवेश करते हैं, उसी गेट पर जलभराव हुआ है।

सेंट जोंस-लोहामंडी रोड
लोहामंडी से सेंट जोंस रोड पर एक से डेढ़ फुट तक जलभराव हुआ, जिस वजह से वाहनों में पानी भरने से वह बंद हो गए। यहां रात 9 बजे तक पानी भरा रहा। चौराहे का भूमिगत नाला चोक होने से पानी आगे नहीं निकल पाया।
Water Logging On the Roads Due To Heavy Rain In Agra
घटिया रोड पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
घटिया से सेंट जोंस रोड
हनुमान मंदिर के पास सेंट जोंस से घटिया आजम खां रोड पर भी बारिश के कारण पानी भर गया। यहां नालियों से पानी निकल नहीं पाया। सड़क पर एक फुट तक पानी भरा रहा। यही हाल यहां बाग मुजफ्फर खां रोड का भी रहा।

एमजी रोड
सूरसदन और संजय प्लेस रोड पर बारिश में पानी भरा तो इससे आगे आयकर भवन के पास एमजी रोड पर ही जलभराव हो गया, जिसमें फुटपाथ पर बाथ टब बेच रहे युवक ने पानी में इसे डालकर तैरने का लुत्फ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Water Logging On the Roads Due To Heavy Rain In Agra
लोहामंडी नौबस्ता नाले में बारिश के बाद जलभराव होने से घर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

तीन घंटे भरा रहा पानी
तोता का ताल निवासी आदित्यनाथ चौहान ने कहा कि जब नाले साफ नहीं किए तो पानी तो भरना ही था। तीन घंटे तक पानी सड़क पर भरा रहा, जबकि बहुत तेज बारिश नहीं थी। अधिकारी तो दावा कर रहे थे कि इस बार जलभराव नहीं होगा। 

स्कूटी खराब हुई, दो घंटे परेशानी
लता कुंज के शक्ति लूथरा ने कहा कि मानसिक चिकित्सालय रोड पर नाले साफ नहीं किए गए। पहली बारिश में ही पानी भर गया। बच्चों की स्कूटी जलभराव के कारण बंद हो गई। दो घंटे वह परेशान रहे। 

घर पहुंचना मुश्किल हुआ
राजपुर चुंगी के उमेश भारद्वाज ने कहा कि थोड़ी देर की बारिश हुई, पर पानी एक किमी तक सड़क पर भर गया। नालों की सफाई की नहीं। केवल कागजों पर काम किया गया। घर पहुंचना मुश्किल हो गया। 

विज्ञापन
Water Logging On the Roads Due To Heavy Rain In Agra
सेंट जोंस चौराहे पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

अफसरों ने मनाया संडे, नहीं उठाए लोगों के फोन
दोपहर 3 बजे के बाद शुरू हुई बारिश से शहर में जलभराव होना शुरू हो गया। किसी के घर के अंदर नाले का पानी घुसा तो किसी के घर के सामने गहरे गड्ढे हो गए, लेकिन नगर निगम के अफसरों ने रविवार की छुट्टी मनाई और लोगों के फोन ही रिसीव नहीं किए। लोहामंडी, खातीपाड़ा, राजनगर में जलभराव के बाद लोग नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल भारती को फोन करते रहे, लेकिन रात तक उन्होंने फोन नहीं उठाया। राजनगर के लोगों ने अपर नगर आयुक्त केबी सिंह को फोन किया, लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed