फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन में रथयात्रा महोत्सव: सोने-चांदी के रथ पर विराजेंगे बांकेबिहारी, वर्ष में सिर्फ एक बार होते हैं दिव्य दर्शन

Mon, 12 Jul 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rath yatra Mahotsava at Banke Bihari Temple Vrindavan On Monday
वृंदावन: इसी रथ पर विराजमान होंगे बांकेबिहारी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में सोमवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर श्री बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी सोने-चांदी से बने रथ पर विराजमान होकर अपने भक्तों को दिव्य दर्शन देंगे। इस विशेष रथ का वजन 160 किलो है। रथ महोत्सव के लिए रथ को भव्य रूप से सजाया गया है।



बता दें कि श्री बांकेबिहारी मंदिर में इन दिनों ठाकुर जी के लिए नित नए उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। विशेष कर गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए फूलों के बंगले तैयार हो रहे हैं, जिनमें विराजमान होकर बिहारी जी अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

इसी परंपरा में सोमवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी जी को स्वर्ण-रजत रथ में सवारी कराई जाएगी। श्री बांकेबिहारी महाराज 160 किलो के स्वर्ण रजत रथ में विराजमान होंगे। इस विशेष अवसर पर भक्त अपने आराध्य के दिव्य दर्शन करेंगे। 

Rath yatra Mahotsava at Banke Bihari Temple Vrindavan On Monday
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज के आनंद उत्सव राजभोग सेवाधिकारी आचार्य बृजेंद्र किशोर गोस्वामी लाला भैया ने बताया कि वर्ष में एक बार जन-जन के आराध्य बिहारी जी महाराज स्वर्ण-रजत रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं।
 
Rath yatra Mahotsava at Banke Bihari Temple Vrindavan On Monday
बांकेबिहारी मंदिर में स्वर्ण-रजत रथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में यह रथ सेवा प्रति वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर चंद्र आनंद निकुंज बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से की जाती है। यह रथ 2013 में बनवाया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rath yatra Mahotsava at Banke Bihari Temple Vrindavan On Monday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बृजेंद्र किशोर ने बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा की प्रात:काल राजभोग सेवा में प्रभु बांके बिहारी जी महाराज गर्भ गृह से बाहर आकर जगमोहन में विराजेंगे। इस अवसर पर ठाकुर जी की विशेष इत्र, गुलाब जल, भोग राग, एवं फूल बंगला की सेवा की जाएगी। दर्शन का समय प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। 

विज्ञापन
Rath yatra Mahotsava at Banke Bihari Temple Vrindavan On Monday
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह को समयानुसार मंदिर के पट खुले। इसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। इस अवसर पर ठाकुरजी को विशेष शृंगार के साथ सुंदर वस्त्र धारण कराए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed