{"_id":"5e47a1368ebc3ee5d21f8e77","slug":"usa-president-donald-trump-will-visit-the-taj-mahal-on-25-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाई जाएगी ताजनगरी, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंप के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाई जाएगी ताजनगरी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Sat, 15 Feb 2020 01:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में ताजनगरी को सजाया जाएगा। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक सड़क के दोनों ओर दीवारों पर सुंदर चित्र बनाए जाएंगे। जगह-जगह रंगोली बनेगी और स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। मंडलायुक्त ने सभी महकमों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप
- फोटो : ANI
भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 या 25 फरवरी को आगरा आएंगे। उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। ट्रंप यहां करीब दो घंटे रुकेंगे। वो ताजमहल का दीदार करने के साथ शाहजहां-मुमताज की मोहब्बत पर आधारित शो 'ताज-द मोहब्बत' भी देखेंगे। उनके ठहरने का इंतजाम ताज के पास ही होटल अमर विलास में किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
प्रदेश शासन से प्रशासन को ट्रंप के दौरे की सूचना मिल चुकी है। हालांकि उनका अधिकारिक और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अभी नहीं आया है लेकिन तैयारियां पूरी करने के लिए कहा गया है। इस पर मंडलायुक्त अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन और अन्य महकमों के अधिकारियों के साथ कलाकृति ऑडिटोरियम में बैठक की। ट्रंप इसी ऑडिटोरियम में 'ताज- द मोहब्बत' शो देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Self
सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए 17 फरवरी को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की टीम आगरा आएगी। यह टीम एक बार पहले खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताज तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर जा चुकी है। देश और प्रदेश की खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने डेरा डाल दिया है। ये अधिकारी आगरा पुलिस से स्थानीय इनपुट ले रहे हैं।
विज्ञापन
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पांच जोन में बांटकर होगी सुरक्षा
डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए पुलिस प्लान तैयार कर रही है। विचार इस पर किया जा रहा है कि खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक को पांच जोन में बांट दिया जाएगा। जोन को सब जोन और फिर सब जोन को सेक्टर में बांटा जाए। हर सेक्टर में अधिकारी तैनात होंगे। जोन और सब जोन में सीनियर अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए पुलिस प्लान तैयार कर रही है। विचार इस पर किया जा रहा है कि खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक को पांच जोन में बांट दिया जाएगा। जोन को सब जोन और फिर सब जोन को सेक्टर में बांटा जाए। हर सेक्टर में अधिकारी तैनात होंगे। जोन और सब जोन में सीनियर अधिकारी तैनात किए जाएंगे।