फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव: घूंघट की ओट से खूब बरसे वोट, लोकतंत्र के पर्व में महिलाओं ने निभाई भागीदारी

Mon, 19 Apr 2021 06:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा / मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा / मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
up panchayat chunav: women casts her vote in panchayat election
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

एटा और मैनपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर एकत्रित हो गई। महिलाओं ने भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर घूंघट की ओट से वोट डाले। एटा जिले में भी महिला मतदाताओं में उत्साह रहा। महिलाओं ने लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाते हुए जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डाले। 

up panchayat chunav: women casts her vote in panchayat election
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के हर बूथ पर सुबह सात बजे से लेकर शाम तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। सभी बूथों पर पुरुष और महिला मतदाताओं के लिए अलग-अलग लाइन थी। महिलाओं से सुबह घर के कामकाज जल्द से जल्द निपटाने के बाद वोट डाले। 
up panchayat chunav: women casts her vote in panchayat election
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर लगी महिला मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण परिदृश्य का चुनाव होने के चलते हर बूथ पर महिलाएं घूंघट किए हुए नजर आईं। किशनी क्षेत्र निवासी महिला सुनीता देवी ने बताया कि मतदान के चलते घरेलू कामकाज पहले निपटा लिए, अब वोट देने आई हूं। ललूपुर में मतदान करने आईं मुन्नी देवी का कहना था कि हर साल समय से मतदान करती हूं। इस बार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
up panchayat chunav: women casts her vote in panchayat election
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले में भी पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा। लोकतंत्र के पर्व में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं घूंघट डालकर बूथ तक पहुंचीं। कई मतदान केंद्रों पर नवविवाहितों ने भी वोट डाले। उन्होंने अपनी सास, जेठानी या ननद के साथ पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन
up panchayat chunav: women casts her vote in panchayat election
एटा के शीतलपुर ब्लाक के मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
जिले के विकास खंड शीतलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भागपुर, रामपुर घनश्याम, उज्जैपुर, बरौली, नगला लक्ष्मन सहित अधिकांश बूथों पर महिलाओं की कतारें शाम तक बनी रहीं। मतदाता नीता कुमारी ने कहा कि मतदान महत्वपूर्ण है तो हम पर घर की भी जिम्मेदारी है। सुबह जल्दी उठकर पहले सभी के लिए नाश्ता और खाने का इंतजाम किया, फिर आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed