मैनपुरी जनपद में सोमवार को पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। बुजुर्गों का उत्साह देखने लायक था। चलने फिरने में अक्षम बुजुर्ग भी किसी न किसी तरह वोट डालने पहुंचे। कोई वॉकर के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचा तो किसी ने अपनों की गोद में मतदान केंद्र तक का सफर तय किया। बुजुर्गों ने मतदान कर उन्होंने दूसरे मतदाताओं के लिए नजीर पेश की।
2 of 5
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले अधिकांश बुजुर्ग ऐसे थे, जो बिना सहारे के खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। लेकिन उन्होंने खुद से मतदान करने की इच्छा परिजनों के से जाहिर की। इसके बाद परिजन उन्हें मतदान केंद्रों तक ले गए। दिन भर बुजुर्गों ने मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
3 of 5
नाती की गोद में वोट डालने पहुंची 90 वर्षीय मिठौली देवी
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड सुल्तानगंज के गांव ललूपुर निवासी मिठौली देवी की उम्र लगभग 90 वर्ष की है। वह अपने नाती नीलेश कुमार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचीं थीं। वह इतनी अधिक बुजुर्ग थीं कि उन्हें गोद में लेकर आना पड़ा। मिठौली देवी ने बताया कि जब से उन्होंने मतदान करना शुरू किया है तब से हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जब तक जीवित हैं तब तक मतदान करती रहेंगी। इसी केंद्र पर 90 वर्षीय राजरानी ने भी अपने नाती संदर्भ सक्सेना के साथ आकर वोट डाला।
4 of 5
वॉकर के सहारे मतदान केंद्र पर जाते बालकराम
- फोटो : अमर उजाला
वॉकर के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे बालकराम
गांव जसनपुर स्थित मतदान केंद्र पर 80 वर्षीय बालकराम वॉकर के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे थे। बीते कुछ दिनों से तबियत खराब होने और उम्र होने के चलते अब वे वॉकर के सहारे ही चल पाते हैं। उन्होंने बताया कि अगर आज मतदान नहीं किया तो अगले पांच साल तक गांव की दुर्दशा के लिए हम ही जिम्मेदार होंगे।
5 of 5
वैशाखियों के सहारे वोट डालने पहुंचे मनोज
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग मनोज कुमार वैशाखियों के सहारे मतदान करने के लिए पहुंचे थे। वे सीधे जाकर मतदाताओं की लाइन में लग गए। यहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने उन्हें आगे आने के लिए कहा। इसके बाद वे गए और उन्होंने मतदान किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार का अधिकारी दिव्यांग और आमजन सभी के लिए समान है। उन्होंने सभी दिव्यांगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।