कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन विश्वास यात्रा के माध्यम से राष्ट्रवाद के साथ हिंदुत्व के मुद्दे को धार दी। अयोध्या, काशी और मथुरा में हो रहे विकास कार्यों की तस्वीर पेश करते हुए देश के विकास का मॉडल बताया तो कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की उपलब्धि को राष्ट्रवाद से जोड़ा। रविवार को मथुरा आए योगी आदित्यनाथ ने जन विश्वास रथयात्रा के शुभारंभ अवसर पर जनसभा की शुरुआत ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और आशीर्वाद से की। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर की तिथि हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह गोवा मुक्ति का दिवस तो है ही, इसी दिन 1927 में देश की स्वाधीनता के लिए बलिदान देने वाले पंडित राम प्रसाद विस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अस्फाक उल्ला खान और राजेंद्र लाल को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी की सजा दी थी। इन शहीदों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास को आगामी चुनाव के लिए जन विश्वास में बदलने की अपील की। यहां तक कि कश्मीर में धारा 370 को कांग्रेस की थोपी हुई धारा बताते हुए इसे हटाए जाने के फैसले को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार होते हुए बताया। राष्ट्रवाद के मुद्दे पर ही उन्होंने पीएम के लिए 135 करोड़ जनता को उनका परिवार बताया।
मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा: राष्ट्रवाद के साथ हिंदुत्व के मुद्दे को धार दे गए योगी आदित्यनाथ, पढ़िए भाषण की खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी ने मोदी का किया गुणगान
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी धाम में आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रमिकों पर की गई पुष्प वर्षा को अपने लिए आनंद की अनुभूति बताया। कहा कि इससे पहले प्रयागराज कुंभ में स्वच्छकारों के पैर धोए थे। कभी ऐसा हुआ है। विकास की अनेक योजनाओं के लिए उन्होंने पीएम का गुणगान किया।
जनता से किए सवाल
जन विश्वास रथयात्रा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के बाद उपस्थित जनसमुदाय से सवाल भी पूछे कि क्या सपा की सरकार होती तो वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, बलदेव, गोकुल तीर्थ स्थल घोषित होते। क्या मथुरा में मदिरा-मांस की बिक्री बंद होती। भगवान श्रीराम का मंदिर अयोध्या में बनता, क्या गरीबों को राशन फ्री दे पाते, फ्री वैक्सीन मिल मिल पाती।
मोदी-योगी राज में उत्तर प्रदेश चला विकास की राह: महेंद्र नाथ पांडेय
भाजपा ब्रज क्षेत्र की जनविश्वास यात्रा के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में वह सब हो रहा है जिसकी कल्पना किसी को नहीं थी। मोदी-योगी राज में उत्तर प्रदेश विकास की राह पर चल पड़ा है। कई राज्यों की सरकार कानून का राज स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश की नीति का अध्ययन कर रहे हैं।