फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयकर का छापा: मैनपुरी में सपा नेता मनोज यादव के घर आज भी जांच जारी, अखिलेश यादव के हैं करीबी

Sun, 19 Dec 2021 01:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Dec 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Income tax investigation continues at SP leader Manoj Yadav house in mainpuri
सपा नेता के आवास पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में राज कारपोरेशन लिमिटेड (आरसीएल) के डायरेक्टर और सपा नेता मनोज यादव के पंजाबी कॉलोनी स्थित आवास पर रविवार को भी आयकर विभाग की जांच जारी है। आयकर विभाग की टीम ने शनिवार सुबह उनके आवास पर छापा मारा था। अब तक की कार्रवाई में क्या सामने आया, इस पर आयकर अधिकारी कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है। 



आयकर विभाग की टीम ने शनिवार को सुबह तड़के छह बजे एक साथ आरसीएल के डायरेक्टर के घर, कार्यालय व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी। सुबह जब टीम पहुंची तो लोग सोकर भी नहीं उठे थे। इसके लिए पहले से तैयारी की गई थी। मैनपुरी आयकर विभाग की टीम को बाद में मौके पर बुलाया गया। इसके बाद से जांच जारी है।  

आयकर के छापे पर मनोज यादव ने कहा कि सबको पता है कि कैसे क्या होता है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग का सर्वे एक सरकारी प्रक्रिया है, लेकिन ये बात और है कि कार्रवाई एकतरफा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे सभी भुगतान ऑनलाइन ही कराते हैं। उन्होंने खुद को मैनपुरी व आसपास के जिलों में सर्वाधिक आयकर देने वाला बताया। 

Income tax investigation continues at SP leader Manoj Yadav house in mainpuri
सपा नेता के आवास के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अन्य प्रतिष्ठानों पर भी भेजी टीम 
छापेमारी के दौरान पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में से कुछ को अन्य स्थानों पर भेजा गया। सूत्रों के अनुसार ये अधिकारी और कर्मचारी आरसीएल के अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि कहां और किन प्रतिष्ठानों पर और छापेमारी हुई इसकी जानकारी नहीं हुई। 

Income tax investigation continues at SP leader Manoj Yadav house in mainpuri
सपा नेता के आवास पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टीम ने बंद कराए मोबाइल और लैंडलाइन 
घर में दाखिल होने के बाद आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू करने से पहले अन्य कार्य किए। सूत्रों के अनुसार टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेने के लिए कंट्रोल रूम को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही परिवार के मोबाइल स्विच ऑफ करा दिए गए। यहां तक कि लैंडलाइन का कनेक्शन भी काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Income tax investigation continues at SP leader Manoj Yadav house in mainpuri
बालकनी में खड़े सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
दो अरब की है राज कारपोरेशन लिमिटेड 
आरसीएल अपने आप में एक बड़ी कंपनी है। इसकी कुल शेयर कैपिटल दो अरब के करीब है। वहीं इसका सालाना टर्नओवर पांच सौ करोड़ तक है। इसी के चलते ये आयकर विभाग के निशाने पर आ गई। कंपनी में मनोज यादव की पत्नी सरिता यादव भी डायरेक्टर हैं। वे घिरोर से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
Income tax investigation continues at SP leader Manoj Yadav house in mainpuri
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश के करीबी हैं मनोज यादव 
आरसीएल कंपनी के मालिक मनोज यादव सपा नेता होने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। मनोज यादव ने सक्रिय राजनीति से तो दूरी बना रखी है लेकिन सैफई परिवार से संबंध के चलते उन्हें भी राजनीति का मंझा हुआ खिलाड़ी माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed