फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष हत्याकांडः मनीष और दरवेश के बीच चल रही थी 'रिश्तों की जंग'

Mon, 17 Jun 2019 03:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 Jun 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Up bar council chief Killing Story of Relationship Friend Manish
दीवानी में स्वागत के समय दरवेश यादव हत्यारोपी मनीष के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की वजह से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। यह तो पहले से ही साफ हो गया था कि मनीष को गुस्सा दरवेश के साथ सतीश को देखकर आया था। मनीष और दरवेश के करीबी वकीलों का कहना है कि तीन महीने से दोनों के बीच बोलचाल बंद थी। इसकी वजह यह थी कि दरवेश की जिंदगी में मनीष की जगह इंस्पेक्टर सतीश ने ले ली थी। 
Up bar council chief Killing Story of Relationship Friend Manish
दीवानी में स्वागत के समय स्व.दरवेश यादव - फोटो : अमर उजाला
तीनों के फेसबुक एकाउंट को खंगालने पर भी रिश्तों की यह कहानी बयां हो रही है। दरवेश और मनीष शर्मा के  साथ काम कर चुके एक वकील ने बताया कि दोनों घनिष्ठ थे। दरवेश यूपी बार काउंसिल की सदस्य, उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष बनीं तो इसमें मनीष शर्मा की भी भूमिका रही। वह प्रचार से लेकर वोटों के इंतजाम तक में हर कदम पर जी जान से जुटा रहा।
Up bar council chief Killing Story of Relationship Friend Manish
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मनीष के फेसबुक एकाउंट पर उसकी मेहनत नजर आती है लेकिन पिछले तीन महीनों में उसने दरवेश का कोई फोटो, उनके बारे में कोई पोस्ट फेसबुक पर नहीं डाली। साथी वकील बताते हैं कि सात महीने पहले दरवेश के घर सतीश का आना जाना शुरू हुआ। वह दरवेश को दीदी कहता था। फेसबुक पर भी उसने यही लिखा है कि बड़ी दीदी दरवेश की जीत पर बधाई। ज्यों ज्यों सतीश पर दरवेश का भरोसा बढ़ रहा था, त्यों त्यों मनीष से दूरी बढ़ रही थी। यह फेसबुक पर भी नजर आ रहा है और दोनों के करीबी भी यही बता रहे हैं। दरवेश के फेसबुक एकाउंट पर कई महीने पहले मनीष के फोटो नजर आते हैं लेकिन इसके बाद नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up bar council chief Killing Story of Relationship Friend Manish
दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दरवेश के भतीजे सनी यादव ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसमें लिखा है कि मनीष ने दरवेश का पैसा, जेवर और चेंबर हड़प लिए। इससे पता चलता है कि दोनों कभी कितने घनिष्ठ रहे होंगे कि  दरवेश ने अपना पैसा और गहने उसे सौंप दिए। 12 जून को दरवेश के स्वागत समारोह में सतीश यादव ड्यूटी छोड़कर सुबह ही पहुंच गया था जबकि मनीष नहीं आया था। उसे दरवेश ने फोन करवाकर बुलाया। 
विज्ञापन
Up bar council chief Killing Story of Relationship Friend Manish
घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी अजय आनंद को घटना के बारे में जानकारी देते जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अभी तक जिन चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं, उनमें यही बात सामने आई है कि एडवोकेट मनीष को गुस्सा इंस्पेक्टर सतीश को देखकर आया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसकी पड़ताल के लिए सतीश के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन भी निकलवा रही है। इससे पता चलेगा कि सतीश स्वागत वाले दिन ही ड्यूटी छोड़कर आया था या फिर पहले भी कई बार आ चुका था। दीवानी कचहरी के कई वकील यह बात बता रहे हैं कि सतीश को दरवेश के साथ कई बार देखा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed