फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vayu: आगरा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त

Mon, 17 Jun 2019 02:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 Jun 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
thunderstorm in agra Heavey Rain relife hot summer Weather Update News
काले बादलों के बीच ताजमहल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को सोमवार को राहत मिली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। मानसून से पहले हुई बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से कुछ हद तक निजात पाई। वहीं तेज हवाओं ने सभी को पिछले साल आए तूफान की तबाही की याद दिला दी। शहर के सभी हिस्सों में बादल जमकर बरसे। 
thunderstorm in agra Heavey Rain relife hot summer Weather Update News
आगरा में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बारिश की बूंदों ने धूप में झुलस रहे लोगों के चेहरे मुस्कुरा ला दी। सुबह से ही शहर में धूप और बादलों की लुकाछिपी चल रही थी। मौसम विभाग का इस सप्ताह का पुर्वानुमान है कि 19 जून तक बूंदाबांदी के साथ आंधी आ सकती है। सोमवार सुबह धूप निकलने के साथ गर्म हवाएं चलती रहीं। दोपहर को मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई जो देखते ही देखते झमाझम बारिश में तब्दील हो गई।
thunderstorm in agra Heavey Rain relife hot summer Weather Update News
आगरा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
शहर में पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा रहा था। चिलचिलाती धूप के साथ लू चल रही थी। दिन के बाद लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही थी। लेकिन, सोमवार को मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बारिश से तापमान भी गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
thunderstorm in agra Heavey Rain relife hot summer Weather Update News
आगरा में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि सोमवार से 19 जून तक रेतीली आंधी और बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग का ये अनुमान सटीक साबित हुआ। 19 जून तक बूंदाबांदी की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
thunderstorm in agra Heavey Rain relife hot summer Weather Update News
आगरा में बारिश - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आए तेज आंधी और बारिश का अनुमान लोग 'वायु तूफान' के साथ लगा रहे हैं। हालांकि अभी मौसम विभाग ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि सोमवार को 'वायु तूफान' के चलते बारिश और तेज हवाएं चली हैं। लेकिन, बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed