फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूंडला विधानसभा सीटः सबसे अमीर हैं सपा प्रत्याशी, बसपा उम्मीदवार भी करोड़पति, दोनों पर दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

Sun, 18 Oct 2020 10:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Oct 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Up Assembly By Election: Property Worth Crores Of Sp And Bsp Candidate   At Tundla Seat
टूंडला उपचुनाव के प्रत्याशी- सपा के महाराज सिंह धनगर, भाजपा प्रेम सिंह और बसपा के संजीव, बाएं से दाएं क्रमशः - फोटो : अमर उजाला
टूंडला उप चुनाव में सभी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। शनिवार को नाम वापसी भी हो गई। प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान अपना ब्योरा दिया है। इसमें कोई करोड़पति है तो कोई लखपति। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी लखपति है। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। बसपा प्रत्याशी पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है।
Up Assembly By Election: Property Worth Crores Of Sp And Bsp Candidate   At Tundla Seat
सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर - फोटो : अमर उजाला
करोड़पति हैं सपा प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी  (सपा) प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर करोड़पति हैं। उनके पास ढाई लाख और पत्नी पर 50 हजार की नकदी है। बैंक में खुद के खाते में 37 हजार  और पत्नी के खाते में 8230 रुपये जमा हैं। महाराज सिंह धनगर 8.82 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं। फॉर्च्यूनर कार के अलावा उनके पास 5.20 लाख और पत्नी पर 10.40 लाख रुपये के आभूषण हैं। उनके विरुद्ध धोखाधड़ी के अलावा घर में घुसकर मारपीट करने के तीन मुकदमे पंजीकृत हैं।
Up Assembly By Election: Property Worth Crores Of Sp And Bsp Candidate   At Tundla Seat
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजीव कुमार चक - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजीव कुमार चक करोड़पति हैं और उनके ऊपर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। उनके पास 80 हजार और पत्नी के पास 50 हजार रुपये की नकदी है। बैंक खाते में 1,12,400 रुपये जमा हैं। पत्नी के खाते में 3,08,935 रुपए जमा हैं। उनके पास निसान, इवालिया और टोयटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारें हैं जबकि एक होंडा एक्टिवा भी है। खुद के पास 1.75 लाख और पत्नी के पास भी करीब साढ़े सात लाख रुपये के गहने हैं। स्वयं पर 3.70 करोड़ की संपत्ति जबकि पत्नी पर 54 लाख रुपये की। उनके खिलाफ धारा 420, 323, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Assembly By Election: Property Worth Crores Of Sp And Bsp Candidate   At Tundla Seat
भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर और उनकी पत्नी पर 40-40 हजार रुपये की नकदी है। बैंक में करीब बीस हजार जमा। प्रेमपाल एक कार व एक मोटर साइकिल के मालिक हैं। स्वयं पर ढाई लाख और पत्नी पर पांच लाख के गहने हैं। 76 लाख 70 हजार रुपये की जमीन के मालिक हैं। उनके विरुद्ध कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन
Up Assembly By Election: Property Worth Crores Of Sp And Bsp Candidate   At Tundla Seat
कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी का हो चुका है पर्चा खारिज
कांग्रेस से नामांकन करने वाली स्नेहलता बबली का हालांकि पर्चा खारिज हो चुका है। लेकिन नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उन्होंने जो संपत्ति का ब्योरा दिया था उसके आधार पर उनके पास एक सफारी और एक सियाज गाड़ी है। स्वयं के पास 78,200 रुपये नकद और पति पर 1,14,238 रुपये की नकदी है। 75 लाख रुपये का एक भूखंड व कृषि योग्य भूमि भी है। पति के पास 20 लाख रुपये कीमत की भूमि है। पति-पत्नी पर करीब 61 ग्राम सोना व एक किलो चांदी है। उनके विरुद्ध 420 और 406 में मुकदमा दर्ज है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed