फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा किशोरी हत्याकांड: आरोपियों ने पार की थी हैवानियत की हद, पूछताछ में उगला 'खौफनाक' सच

Mon, 22 Mar 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested for brutally murdered of minor girl in agra
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी, लाल घेरे में आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव में किशोरी की हत्या बेरहमी से की गई थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या से पहले आरोपियों ने किशोरी के साथ हैवानियत की हद पार कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खौफनाक सच उगला है, जिसे जानकर लोग का कलेजा कांप गया। 

two accused arrested for brutally murdered of minor girl in agra
किशोरी हत्याकांड: इसी तालाब में मिला था शव - फोटो : अमर उजाला

सिकंदरा क्षेत्र के गांव की किशोरी का शव शुक्रवार शाम को घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में पड़ा मिला था। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। चेहरे पर चोट के पांच निशान थे। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने 48 घंटे में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक का नाम राहुल है, दूसरा आरोपी नाबालिग है। 

two accused arrested for brutally murdered of minor girl in agra
एसएसपी बबलू कुमार। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, आरोपी राहुल लॉकडाउन से पहले किशोरी के पिता के साथ ठेल पर सब्जी बेचता था। उसे प्रतिदिन के हिसाब से 120 रुपये तक मिलते थे। राहुल एक साल पहले किशोरी के घर में झांक रहा था। उसकी बड़ी बहन को बुरी नीयत से देख रहा था। किशोरी के चाचा ने देख लिया था। उसकी पिटाई कर दी थी। तब से वह परिवार से दुश्मनी मान बैठा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
two accused arrested for brutally murdered of minor girl in agra
किशोरी हत्याकांड: घटनास्थल पर एसएसपी व एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को जब किशोरी घर से निकली, तब वह उनके घर के पास ही टंकी के सहारे खड़ा था। उसका नाबालिग साथी भी था। जंगल में छिपकर किशोरी का इंतजार करने लगा। जब किशोरी घर जाने लगी तभी राहुल ने पकड़ लिया। अपने साथी को भी इशारा करके बुला लिया। दोनों ने उसे पकड़ लिया। किशोरी ने राहुल के थप्पड़ मार दिया और चीखने लगी। इससे राहुल ने उसके मुंह में दुपट्टा भर दिया, जिससे उसकी आवाज दब गई। 

विज्ञापन
two accused arrested for brutally murdered of minor girl in agra
किशोरी हत्याकांड: घटनास्थल पर डाग स्क्वैड व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

नाबालिग ने किशोरी के हाथ और पैर पकड़ लिए। पहले राहुल, फिर नाबालिग ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान मुंह और नाक दबाकर किशोरी की हत्या कर दी। तालाब में शव फेंकने के बाद दोनों जंगल के अंदर मऊ गांव में चले गए। शाम तकरीबन छह बजे वापस घर आए। अपने कपड़े भी बदल लिए। वह किशोरी के घर भी गए। वह इस तरह का व्यवहार करने लगे, जैसे अभी आए हैं। दूसरे दिन अंतिम संस्कार में भी दोनों शामिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed