फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमपी किसान आंदोलन में पुलिस की पिटाई के वायरल वीडियो का ये है सच

Sat, 10 Jun 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
truth of viral video of farmers movement in mp is this
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान किसानों द्वारा पुलिस की पिटाई के वायरल वीडियो का नया सच सामने आया है। दरअसल जो ‌वीडियो किसान आंदोलन के नाम पर वायरल किया गया वह किसान आंदोलन का है ही नहीं। वह वीडियो एमपी से काफी दूर यूपी के फिरोजाबाद जिले का है।
truth of viral video of farmers movement in mp is this
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन बड़ा रूप ले चुका है। वहां हिंसा के बाद गोलीबारी में छह किसानों की भी मौत हो गई। इधर आंदोलन के दौरान किसानों द्वारा पुलिस की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि बाद में जब जांच की गई तो पता चला ये वीडियो करीब पांच साल पुराना है।   
truth of viral video of farmers movement in mp is this
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि जो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर वायरल हो रहा है वह वीडियो फिरोजाबाद का है और उसमें दिखाई जा रही पुलिस यूपी की है। यह फिरोजाबाद का एक मामला था जिसमें लोगों ने एक दरोगा के साथ हाथापाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
truth of viral video of farmers movement in mp is this
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
मामला यह है कि तीन नवंबर 2012 को फिरोजाबाद पुलिस ने जीशान नाम के लुटेरे को पकड़ कर जेल भेजा था। चार नवंबर २०१२ को सुबह ही जेल में जीशान की मौत हो गई थी। जीशान के परिवारीजनों ने पुलिस की पिटाई की और जीशान की मौत का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल में जमकर बवाल किया था। 
विज्ञापन
truth of viral video of farmers movement in mp is this
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम गृह के बाहर दरोगा की जमकर पिटाई की थी। यह उसी समय का वीडियो है जो किसान आंदोलन के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस की पिटाई करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed