{"_id":"5937c27e4f1c1b841c9c9331","slug":"massive-jam-in-agra-during-bjp-mp-ramshankar-katheria-welcome","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांसद कठेरिया के स्वागत को उमड़े भाजपाई, थम गई आगरा की लाइफ लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कठेरिया के स्वागत को उमड़े भाजपाई, थम गई आगरा की लाइफ लाइन
टीम डिजिटल आगरा
Updated Wed, 07 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अनूसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे सांसद रामशंकर कठेरिया के स्वागत में भाजपाइयों को हुजूम उमड़ा पड़ा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड पर उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थीं। ऐसे में जब कठेरिया वहां से गुजरे तो एमजी रोड पर भारी जाम लग गया।
सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा से भाजपा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को भारत सरकार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया है। उनका यह दर्जा भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के बराबर है। ऐसे में आगरा में सांसद समर्थकों और भाजपाइयों में खुशी की लहर थी।
सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
आज बुधवार सात जून को सांसद को आगरा आना था। ऐसे में उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां पार्टी पदाधिकारियों की ओर से की गईं। भगवान टाकीज से लेकर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक भाजपाइयों ने कठेरिया के स्वागत वाले बैनर-पोस्टर और भाजपाई झंडों से शहर को पाट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कैंट स्टेशन पर भी उनके स्वागत को भारी भीड़ जमा हो गई। आगरा के सभी विधायक, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ऐसे में कैंट स्टेशन पर भी अफरातफरी की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
सांसद कठेरिया के ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचते ही भाजपाइयों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद करीब 40 फुट लंबे रथ पर सवार होकर एसीएससी के अध्यक्ष सांसद कठेरिया कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए निकले।