{"_id":"6353ad56b3cabd49dc0c95aa","slug":"traders-of-tajganj-got-3-months-deferment-happiness-sweets-were-distributed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजगंज के व्यापारियों को मिली तीन माह की मोहलत, खुशी की लहर, बांटी गईं मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजगंज के व्यापारियों को मिली तीन माह की मोहलत, खुशी की लहर, बांटी गईं मिठाइयां
Sat, 22 Oct 2022 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
लड्डू बांटते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के 500 मीटर परिधि में रहने वाले 25 दिन से परेशान व्यापारियों को आखिर दिवाली से ऐन पहले कु छ राहत मिल गई। विधिक राय के बाद प्रशासन ने व्यापारियों को तीन माह यानी 17 जनवरी तक की मोहलत दे दी। शुक्रवार शाम को प्रशासन, एडीए, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त बैठक में यह तय हुआ। इस कदम से 3 हजार व्यापारियों को दिवाली से पहले मुस्कुराने का मौका मिला है।
बांटे गए लड्डू
- फोटो : अमर उजाला
ताज महल की 500 मीटर की परिधि में व्यापार कर कर रहे ताजगंज के लोगों में खुशी की लहर है। दिवाली से तीन दिन पहले ही प्रशासन के आदेश से दिवाली जैसी खुशी है। प्रशासन ने 500 मीटर क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों को बंद करने के लिए 3 महीने की मोहलत दी है। इस फैसले से ताजगंज के व्यापारियों शनिवार को खद्दर चौराहे पर मिष्ठान वितरण किया।
आगरा विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी में बंद होंगे प्रतिष्ठान
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि विधिक राय के बाद तय किया है कि व्यापारियों को 3 माह की मोहलत दी जाएगी। 17 जनवरी तक ताज 500 मीटर परिधि में व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद करने होंगे। इस बीच अगर सुप्रीम कोर्ट का कोई अन्य आदेश इस मामले में आता है तो उसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज के कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
संघर्ष रंग लाया
ताजगंज वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन सिंह ने बताया कि आखिर हमारा संघर्ष रंग लाया। एडीए ने बेवजह ही बिना किसी राय के 17 अक्तूबर की तारीख तय कर दी थी। अब दिवाली को व्यापारी चिंतामुक्त होकर मना पाएंगे। जिन लोगों ने हमारा साथ दिया, उन सभी का शुक्रिया।
विज्ञापन
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला