{"_id":"5cd406dabdec220777252fdb","slug":"tourists-will-visit-markets-of-mughal-and-british-periods-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में मुगल और ब्रिटिश काल के बाजारों से रूबरू होंगे पर्यटक, कराया जा रहा यह काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में मुगल और ब्रिटिश काल के बाजारों से रूबरू होंगे पर्यटक, कराया जा रहा यह काम
चंद्रशेखर दीक्षित, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 May 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रावत पाड़ा बाजार में वर्षों पुरानी इमारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार किए जा रहे हेरिटेज वॉक में अब पर्यटक मुगलिया और ब्रिटिश वास्तुकला से भी रूबरू होंगे। विरासत को सहेजने के लिए नगर निगम ने फसाड डेवलपमेंट प्लान तैयार किया है, जिसके तहत ऐतिहासिक इमारतों के सुधार का काम तेजी से शुरू हो गया है। ताजनगरी में पर्यटकों को ठहराव बढ़ाया जा सके। इसके लिए शहर के साथ साथ बाजारों पर भी फोकस किया गया है।
2 of 5
रावत पाड़ा बाजार में वर्षों पुरानी इमारत
आगरा के बाजारों तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए 1.65 किमी का हेरिटेज वॉक तैयार किया जा रहा है। वहीं प्रमुख बाजारों (रावतपाड़ा, किनारी बाजार, मनकामेश्वर मंदिर, जामा मस्जिद) में मुगलिया वास्तुकला, ब्रिटिश वास्तुकला या उससे पुरानी वास्तुकला को सहेजने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए पहले चरण में 45 भवनों का चयन किया गया है। इन पर 86 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
3 of 5
वर्षों पुरानी इमारतें
इन बाजारों को चुनने के पीछे इनका इतिहास है। यह आगरा शहर के प्रमुख बाजार है, जो मुगलकाल और ब्रिटिश काल में भी इसी तरह से समृद्ध थे, जैसे आज है। यह व्यापार का प्रमुख केंद्र थे। आज भी देशी और विदेशी पर्यटक इन बाजारों में आते हैं। वे न केवल यहां खरीदारी करते हैं, बल्कि भारत की समृद्ध विरासत के दर्शन करते हैं। यहां जौहरी बाजार, किनारी बाजार, रावत पाड़ा, दरेसी बाजार आदि पुराने बाजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वर्षों पुरानी इमारतें
स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम की ओर से किसी भी भवन की अंदर से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। किसी भवन स्वामी से रुपये भी नहीं लिए जाएंगे। नगर निगम पुराने भवन के आगे के हिस्से में जहां भी टूट फुट होगी। उसे ठीक करेगा। जिनमें छज्जे, मेहराब, जालियां, ड्योड़ी का सुधार और रंग रोगन शामिल है। भवन में जो भी प्राचीन कलाकृति है, उसे सहेजा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
रावत पाड़ा बाजार में वर्षों पुरानी इमारत
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि प्राचीन कलाकृति वाले 45 भवनों का चयन किया गया है। इन सभी भवनों में मुगलिया वास्तुकला, ब्रिटिश वास्तुकला या उससे पुरानी वास्तुकला की झलक मिलती है। 86 लाख रुपये की योजना तैयार की गई है। यहां अधिक से अधिक पर्यटकों को पहुंचाना ही हमारी मंशा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।