फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर किया कत्ल, वजह जानकर सभी हैरान

Wed, 29 Jul 2020 10:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jul 2020 10:52 AM IST
सार

मासूम के पिता ने लड़की के प्रेमी को कर दिया था बेइज्जत

विज्ञापन
Three Year Old Girl Murder Story Etah Police Arrested Accused Love Couple
तीन साल की किंजल हत्याकांड की जानकारी देते एसएसपी एटा, किंजल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव दतौली निवासी गल्ला व्यवसायी की तीन वर्षीय मासूम को सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गांव की ही एक युवती खिलाने के बहाने ले गई। प्रेमी की बेइज्जती का बदला लेने के लिए दोनों ने मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने शव बरामद कर प्रेमी-प्रेमिका सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का चौबीस घंटे में ही खुलासा कर दिया है।

 
Three Year Old Girl Murder Story Etah Police Arrested Accused Love Couple
तीन साल की किंजल हत्याकांड की जानकारी देते एसएसपी एटा - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि गांव दतौली निवासी हृदेश कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता की तीन वर्षीय पुत्री किंजल गुप्ता को खिलाने के बहाने से गांव की ही एक युवती अपने साथ सोमवार की सुबह नौ बजे लेकर गई। इसके बाद बच्ची लापता हो गई। किंजल का शव पुलिस ने रात करीब 12 बजे गांव में ही स्थित एक खंडहर से बोरे में लिपटा हुआ बरामद कर लिया था।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: राम की नगरी में महकेगी श्रीकृष्ण के ब्रज की पावन रज, भक्त मनाएंगे उत्सव

 
Three Year Old Girl Murder Story Etah Police Arrested Accused Love Couple
किंजल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया है कि काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो हृदेश ने अपहरण का मुकदमा सोमवार दोपहर बाद दर्ज कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष सतपाल सिंह भाटी सहित थाना बागवाला, स्वॉट टीम, दोनों एएसपी और तीन सीओ को मासूम बच्ची की तलाश में लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three Year Old Girl Murder Story Etah Police Arrested Accused Love Couple
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी युवती व उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्ची को ले जाने वाली युवती और गांव के ही अमन ठाकुर पुत्र शिव प्रताप के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका हृदेश को पता था। युवती के परिजनों को लग रहा था कि हृदेश बेटी की बदनामी कर रहा है, इसी बात से वह नाराज थे। एक सप्ताह पहले हृदेश ने अमन को मोहल्ले में आने पर बेइज्जत भी किया था और आगे से न आने की हिदायत दी थी। तभी से प्रेमी प्रेमिका सहित सभी ने हृदेश को सबक सिखाने की ने ठान ली थी।
 
विज्ञापन
Three Year Old Girl Murder Story Etah Police Arrested Accused Love Couple
एसएसपी सुनील कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
वारदात में युवती के पिता कालीचरन, चाचा करू उर्फ पूरन और बुद्धपाल पुत्रगण द्वारिका प्रसाद भी शामिल हो गए। युवती हिरासत में ली गई तो उसने पहले गुमराह किया लेकिन बाद में प्रेमी के साथ मिलकर पिता और चाचाओं द्वारा बच्ची की हत्या करना कबूल कर लिया,  पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिकाओं सहित पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

करू व बुद्धपाल को हो चुकी है आजीवन सजा
हत्यारोपी युवती के चाचा करू उर्फ पूरन सिंह और बुद्धपाल ने वर्ष 1997 में गांव के ही नवी शेर की हत्या कर दी थी। इस आरोप में दोनों को वर्ष 2002 में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। अपील पर वह जमानत पर हैं। वहीं नवी शेर की हत्या करने के बाद दोनों ने गांव छोड़ दिया था और वर्तमान में दोनों थाना व कस्बा सिढ़पुरा जिला कासगंज में रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed