फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीज पर इस अनोखे हिंडोले में विराजेंगे ठाकुर बांकेबिहारी, कर लीजिए दर्शन

Tue, 25 Jul 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 25 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
thakur bankebihari will sworn in on this special swing
बांकेबिहारी
जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 26 जुलाई को हरियाली तीज पर एक बार फिर ठाकुरजी अपने अनोखे और दुनिया में विशिष्ट हिंडोले (झूला) में विराजेंगे। ठाकुरजी का यह हिंडोला अपने आप में खास इसलिए है क्योंकि...
thakur bankebihari will sworn in on this special swing
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस मनोहारी हिंडोले का पूरा निर्माण सोने और चांदी से हुआ है। खास बात यह भी है कि ठाकुरजी केवल हरियाली तीज के दिन ही इस हिंडोले में विराजकर झूला झूलते हुए अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। ऐसे में मंदिर प्रबंधन तीज महोत्सव की तैयारियों में जुटा है। आगे पढ़िए हिंडोले का इतिहास..
thakur bankebihari will sworn in on this special swing
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 15 अगस्त 1947 को आजादी के दिन पहली बार ठाकुरजी ने स्वर्ण रजत हिंडोले में दर्शन दिए थे उसी दिन हरियाली तीज का भी पावन पर्व भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
thakur bankebihari will sworn in on this special swing
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ब्रजकिशोर गोस्वामी ने बताया कि सन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समय भक्त लाला हरगुलाल ने इसका निर्माण शुरू कराया था। 
विज्ञापन
thakur bankebihari will sworn in on this special swing
बांकेबिहारी मंदिर
बनारस के कारीगर छोटेलाल और ललन भाई के निर्देशन में 20 कारीगरों ने पांच वर्ष में इसे तैयार किया। यह फोल्डिंग हिंडोला है।  एक लाख तोले चांदी और 2200 तोले सोने के अलावा शीशम की लकड़ी से यह हिंडोला बना है। बनते समय इसकी लागत करीब 25 लाख रुपये रही थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed