{"_id":"5975e8a64f1c1b4e7e8b484f","slug":"governor-ram-naik-told-about-the-fact-filed-in-agra-fort-about-shivaji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा किला देखकर बोले राज्यपाल शिवाजी के बारे में यह बात ऐतिहासिक असत्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा किला देखकर बोले राज्यपाल शिवाजी के बारे में यह बात ऐतिहासिक असत्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक रविवार को आगरा आए। यहां उन्होंने ऐतिहासिक आगरा किला का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने सबसे ज्यादा गौर उस बात पर किया जो छत्रपति शिवाजी के बारे में यहां अंकित है। राज्यपाल ने कहा कि अब आगरा किले में शिवाजी के बारे में सही तथ्य अंकित है। पहले इसे गलत पेश किया गया था।
2 of 6
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
किले के भ्रमण के बाद राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि पहले यहां छत्रपति शिवाजी और औरंगजेब के मुलाकात का वर्णन गलत पेश किया गया था। इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई थी।रविवार सुबह लगभग 10 बजे राज्यपाल ने अपने परिजनों के साथ आगरा किले देखा।
3 of 6
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रेसवार्ता में कहा कि इतिहास को देखने का अपना-अपना नजरिया होता है, उसी के हिसाब से उसका वर्णन किया जाता है। 1857 की क्रांति को अंग्रेजों ने बगावत बताया था, जबकि भारतीय इतिहासकारों ने साक्ष्यों के आधार पर बताया कि यह भारत का पहला स्वतंत्रता आंदोलन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने कहा कि पूर्व में आगरा किले में शिला पट्टिका पर कुछ इस तरह से लिखा था, ‘शिवाजी आगरा की गर्मी से त्रस्त होकर बेहोश होने लगे थे। उन्होंने सहारे के लिए खंभा पकड़ लिया था।’ राज्यपाल ने कहा कि यह गलत जानकारी थी।
विज्ञापन
5 of 6
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
कुछ इतिहासकारों को ऐसा लगा होगा मगर शिवाजी का इतिहास ऐसा नहीं है। औरंगजेब ने शिवाजी का अपमान किया। उनको नीचा दिखाने की कोशिश की। शिवाजी ने इसका विरोध किया, इस पर उन्हें नजरबंद कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।