फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां प्रकट हुई थी ठाकुर बांकेबिहारी की मूर्ति, 19 दिसंबर को मनाया जाएगा 515वां प्राकट्योत्सव

Fri, 18 Dec 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
thakur banke bihari prakatya utsav in vrindavan on 19 December
निधिवन - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी लाल 515 वर्ष के होने जा रहे हैं। ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्य उत्सव अगहन सुदी पंचमी (विहार पंचमी) यानि 19 दिसंबर को मनाया जाएगा। 515वें प्राकट्य उत्सव पर झूमने के लिए कान्हा की नगरी तैयार है। बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली निधिवन में भव्य सजावट की जा रही है। यहीं ठाकुरजी की मूर्ति प्रकट हुई थी। अगली स्लाइड्स में जानिए कैसे हुआ श्रीबांकेबिहारी का प्राकट्य...

thakur banke bihari prakatya utsav in vrindavan on 19 December
बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। मंदिर के विशाल चौक में ऊंचे जगमोहन के पीछे निर्मित गर्भग्रह में भव्य सिंहासन पर ठाकुर बांकेबिहारी विराजते हैं। संगीत शिरोमणि हरिदास के अनुरोध पर बांकेबिहारी की मूर्ति प्रकट हुई थी। श्रीबांकेबिहारी के प्राकट्य को लेकर कहा जाता है कि हरिदास के शिष्य विट्ठल विपुलदेव एवं बिहारिन दास ने एक बार उनसे पूछा था कि जिस निकुंज के सामने आप संगीत साधना करते हैं और उसका क्या रहस्य है? 

thakur banke bihari prakatya utsav in vrindavan on 19 December
बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली निधिवन - फोटो : अमर उजाला

स्वामी हरिदास ने कहा था कि सब समाज को बुलाओ। सब समाज वहां जुट गया तो हरिदास ने स्वर लहरियों को छेड़ते हुए गाया- माई री सहज जोरी प्रगट भई जु रंग की गौर श्याम घन दामिनी जैसे...। इसके बाद प्रकाश का पुंज धीरे-धीरे बढ़ता गया और उस प्रकाश पुंज के मध्य परस्पर हाथों में हाथ लिए मुस्कुराते हुए स्यामा-कुंजबिहारी प्रकट हुए। हरिदास की प्रार्थना पर यह युगल जोड़ी एकाकार हो गई। आज श्रद्धालु जिन बांकेबिहारी के दर्शन करते हैं, वह प्रिया-प्रीतम का ही युगल स्वरूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thakur banke bihari prakatya utsav in vrindavan on 19 December
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के प्रकाशन अधिकारी गोपाल शरण शर्मा ने बताया कि मथुरा के जिलाधिकारी रहे एफएस ग्राउस की पुस्तक मथुरा-ए-डिस्ट्रिक्ट में बांकेबिहारी मंदिर का वर्णन किया है। वह लिखते हैं कि उक्त मंदिर का निर्माण 70 हजार रुपये की लागत से हुआ है। शिल्प की दृष्टि से यह एक सुंदर मंदिर है।
विज्ञापन
thakur banke bihari prakatya utsav in vrindavan on 19 December
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
निधिवन के सेवायत भीख चंद्र गोस्वामी ने बताया कि अगहन सुदी पांचें को विहार पंचमी अर्थात ठाकुर श्रीबिहारीजी महाराज का प्राकट्योत्सव मनाया जाता है। ठाकुर बांकेबिहारी में और उनकी प्राकट्य स्थली श्री निधिवन को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। निधिवन में समाज गायन का आयोजन भी किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed