आगरा के सदर क्षेत्र में हुई बैंक डकैती के बाद बदमाश मुख्य मार्ग की जगह गांव के रास्ते से भागे थे। पुलिस को 20 मिनट बाद ही सूचना मिल गई थी, लेकिन पुलिस ने चूक की। चौराहों पर ही चेकिंग करती रही। अन्य रास्तों पर पुलिस नहीं भेजी गई, जिससे बाइक खराब होने पर भी बदमाश भागने में सफल रहे। इस चूक पर एडीजी जोन अजय आनंद ने थाना पुलिस से जवाब-तलब किया है। पूछा है कि सूचना कब मिली, पुलिस ने चेकिंग कब शुरू की और देहात के रास्तों पर चेकिंग क्यों नहीं की?
{"_id":"5fdb911a8ebc3ecd67522a11","slug":"agra-indian-overseas-bank-robbery-case-update-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा बैंक डकैती: अगर पुलिस न करती ये 'बड़ी चूक' तो अब तक गिरफ्त में होते लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा बैंक डकैती: अगर पुलिस न करती ये 'बड़ी चूक' तो अब तक गिरफ्त में होते लुटेरे
Fri, 18 Dec 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
आगरा बैंक डकैती कांड
- फोटो : अमर उजाला
बैंक के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम को 4:50 बजे चार बदमाशों ने इंडियन ओवरसीज बैंक में डाका डाला था। बदमाश दो बाइक पर आए थे। उन्होंने मंकी कैप, हेलमेट, जैकेट पहन रखी थी। बदमाश कर्मचारियों को बंद करके चले गए थे। पांच मिनट बाद बैंक में आई एक महिला ग्राहक ने गेट खोला था। इसके बाद मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस बैंक पहुंच भी गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग के निर्देश दिए गए। रोहता चौराहे पर भी चेकिंग शुरू करा दी गई। बुधवार को बदमाशों के फुटेज सामने आए थे।
आगरा बैंक डकैती कांड : सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
इरादतनगर के रास्ते पर बैरियर ही नहीं
बदमाश रोहता गांव से निकलने वाले रास्ते से गए थे। यह रास्ता इरादतनगर की ओर जाता है। अब पता चला है कि यहां पुलिस का बैरियर ही नहीं है। चेकिंग कराई ही नहीं गई। बदमाश बाइक खराब होने पर भी आगे बढ़ते गए। चेकिंग के लिए कोई था ही नहीं।

आगरा बैंक डकैती कांड: घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सक्रिय बदमाशों की जानकारी ही नहीं
पुलिस की ईगल मोबाइल को सिर्फ यह काम सौंपा गया है कि वह अपराधियों का सत्यापन करे। यह मालूम किया जाए कि किस क्षेत्र में कौन से अपराधी सक्रिय हैं। इस पर काम नहीं हुआ। पुलिस अब मालूम कर रही है कि यहां कौन से अपराधी सक्रिय हैं।

डकैती के बाद बैंकों में सुरक्षा कर्मी नहीं
- फोटो : अमर उजाला
यह कैसी सतर्कता : दूसरे दिन भी बैंकों के बाहर नहीं नजर आई पुलिस
शहर में बैंक में लूट की घटना के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं है। बैंकों की चेकिंग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को कई बैंकों में गार्ड नहीं होने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। वहीं बैरियर पर भी पुलिसकर्मी नदारद रहे। बाग फरजाना स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में गार्ड नहीं था। बैंक कर्मियों का कहना था कि कभी-कभार ही पुलिस आती है। एमजी रोड स्थित यूको बैंक में भी गार्ड नहीं था। पुलिस भी नजर नहीं आई। नालबंद चौराहे पर बैरियर लगे थे, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं थे।