फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण के बीच 21 से खुलेंगे धार्मिक स्थल, मंदिरों के बाहर मिलेगा भक्तों को मास्क

Thu, 17 Sep 2020 09:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 17 Sep 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Temples Will Open From 21 September In Corona Virus Infection
शिव मंदिर आगरा - फोटो : अमर उजाला
छह महीने बाद शहर के बड़े-छोटे एक हजार से अधिक मंदिरों को 21 सितंबर से खोल दिया जाएगा। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए बनाए घेरों में भक्त खड़े होंगे और मंदिरों के बाहर ही मास्क की दुकान होगी। इसके लिए मंदिरों के महंतों ने अपने-अपने स्तर से सेवकों को जिम्मेदारी सौंपी है। मास्क लगाकर आने वाले भक्तों को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही शहर के कई मंदिरों में दो-दो मीटर की दूरी से गोले बनाए गए हैं। जब लाइन में खड़े आगे वाले भक्त दर्शन करके आगे बढ़ेंगे, तभी पीछे खड़े भक्त को दूसरे गोले में प्रवेश मिल सकेगा। मंदिरों को पूरे दिन में तीन से चार बार सैनिटाइज किया जाएगा। 
Temples Will Open From 21 September In Corona Virus Infection
सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कैलाश मंदिर पर बनाए गए गोल घेरे - फोटो : अमर उजाला
बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश नहीं: महंत गौरव गिरी
कैलाश महादेव मंदिर में इन दिनों भक्तों को लिए गोले तैयार किए जा रहे हैं। मंदिर के महंत गौरव गिरि का कहना है कि मास्क लगाकर आने वाले भक्तों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी। मंदिर के बाहर मास्क की एक दुकान भी लगाई जाएगी। जो भक्त किसी कारण से मास्क पहनकर नहीं आ पाएंगे, उन्हें मंदिर के बाहर से मास्क मिल सकेगा। इसके साथ ही मंदिर का एक सेवक भक्तों को हाथों को सैनिटाइज करेगा।
Temples Will Open From 21 September In Corona Virus Infection
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सेवक कराएंगे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन : महंत योगेशपुरी 
मन:कामेश्वर मंदिर में इन दिनों एक दिन में तीन बार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। साथ ही 21 सितंबर से आने वाले भक्तों के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने की व्यवस्था भी जोरशोर से चल रही है। मंदिर के महंत योगेशपुरी का कहना है कि भक्तों को काफी समय बाद अपने महादेव की मूर्ति के साक्षात दर्शन करने को मिलेंगे। मंदिर में बिना मास्क के भक्तों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Temples Will Open From 21 September In Corona Virus Infection
कैलाश मंदिर आगरा - फोटो : अमर उजाला
भक्तों में दिख रहा है उत्साह
प्रतिदिन मंदिर जाने वाले भक्तों को छह महीने बाद अपने प्रभु की मूर्ति के साक्षात दर्शन करने को मिलेंगे। काफी भक्त ऐसे भी है, जो हर रोज मंदिर जाते हैं। इन भक्तों में खासतौर से कोरोना के बाद पहली बार मंदिर खुलने को लेकर काफी उत्साह है। भक्तों का कहना है कि पूरे जीवन में ऐसा पहली बार हुआ, जब महीनों बाद अपने प्रभु के दर्शन करने को मिलेंगे।
विज्ञापन
Temples Will Open From 21 September In Corona Virus Infection
कैलाश महादेव मंदिर में स्थापित हैं दो शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
मैं प्रतिदिन मन:कामेश्वर मंदिर दर्शन करने जाता था। कोरोना के बाद पहली बार जब 21 सितंबर को मंदिर जाएंगे, तो उसकी अनुभूति बिल्कुल अलग होगी। - रवि दुबे, ताजगंज 

महीनों बाद मंदिर खुलने जा रहे हैं। पहले दिन पूरे परिवार के साथ कैलाश मंदिर जाकर दर्शन करूंगी। काफी समय बाद मंदिर जाना होगा। - पायल गर्ग, राममोहन नगर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed