फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, 'देवदूत' बनकर दौड़ा टैक्सी चालक, बचाई जान

Thu, 07 Mar 2019 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Mar 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
taxi driver save life of man at agra cantt station
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री का हाथ पकड़कर दौड़ता टैक्सी चालक - फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट स्टेशन पर गुरुवार को ऐसी घटना घटी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। यहां चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश के दौरान एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। स्टेशन पर मौजूद एक टैक्सी चालक ने हिम्मत दिखाते हुए यात्री की जान बचाई। 
taxi driver save life of man at agra cantt station
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री का हाथ पकड़कर दौड़ता टैक्सी चालक - फोटो : अमर उजाला
घटना कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की है। स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस पांच मिनट के ठहराव के बाद अगले पड़ाव के लिए चलने लगी थी। तभी मुरैना का सुरेश दौड़ता हुआ ट्रेन में चढ़ने के दौरान ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गया। 
taxi driver save life of man at agra cantt station
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री का हाथ पकड़कर दौड़ता टैक्सी चालक
चिल्लाया तो टैक्सी चालक राजेश शर्मा ने ट्रेन के गेट पर उसका हाथ थाम लिया, अपनी जान की परवाह नहीं करके सुरेश का हाथ नहीं छोड़ा। तकरीबन 40 सेकेंड तक घिसटता रहा। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
taxi driver save life of man at agra cantt station
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री का हाथ पकड़कर दौड़ता टैक्सी चालक
वरिष्ठ टिकट निरीक्षक केके शर्मा और आरपीएफ के जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक ने ट्रेन रोक दी थी। यात्री को खरोंच भी नहीं आई थी, वह हक्का बक्का खुद को देख रहा था। आरपीएफ यात्री को आरपीएफ थाने ले गई। 
विज्ञापन
taxi driver save life of man at agra cantt station
घटना के बाद सहमा यात्री सुरेश
यात्री ने बताया कि उसे एर्नाकुलम जाने के लिए मंगला एक्सप्रेस पकड़नी थी। वह ताज एक्सप्रेस से आगरा आया था, लेकिन अनियमित यात्रा में आरपीएफ ने उसे पकड़ा था। जुर्माना भरने के बाद वह जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया था। उसे बचा लिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed