फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहलः विजयदशमी पर उमड़ी भीड़, समय से पहले बिके टिकट, मायूस होकर लौटे सैलानी

Mon, 26 Oct 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tajmahal Many Tourist Did Not See Taj Ticket Sold Out Early
ताजमहल पर सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विजयादशमी पर ताजमहल पर सैलानी ज्यादा आये और टिकटों की संख्या कम रही। शनिवार की तरह रविवार को ताजमहल पर शाम की शिफ्ट में 3:20 पर ही टिकटों की बुकिंग बंद हो गई। तब तक सभी टिकट बिक चुके थे। ऑनलाइन टिकट मिलने की व्यवस्था में ना तो टिकट स्कैन हो सके और ना ही वेबसाइट पर टिकट की बुकिंग हो पाई। ऐसे में पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ा।
Tajmahal Many Tourist Did Not See Taj Ticket Sold Out Early
ताजमहल पर युवतियां - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम 3:30 बजे के बाद जो भी पर्यटक पहुंचे वह टिकट ना होने के कारण दशहरा घाट और महताब बाग की ओर से ताज देखकर लौट गए। शनिवार और रविवार को टिकटों को स्कैन कर खरीदने के लिए पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है। सैलानियों और पर्यटन संगठनों ने शनिवार और रविवार को ताजमहल पर टिकटों की संख्या 5000 से 10,000 करने की मांग उठाई है।
Tajmahal Many Tourist Did Not See Taj Ticket Sold Out Early
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ताजमहल पर 4709 पर्यटक पहुंचे जिनमें से 4662 भारतीय सैलानी और 47 विदेशी पर्यटक शामिल थे। इनमें से 2022 पर्यटकों ने मुख्य गुंबद में मौजूद शाहजहां और मुमताज की कब्र देखने के लिए 200 का अतिरिक्त टिकट भी खरीदा। दोपहर 3:20 के बाद सभी टिकट बिक चुके थे। दोपहर की शिफ्ट में ढाई हजार टिकटों की बुकिंग तब तक हो गई। ऐसे में गुरुग्राम से आए इंदर वाधवा और नोएडा से आए फिरोज खान के परिवार को टिकट न मिलने पर मायूस लौटना पड़ा। उन्होंने ताजमहल पूर्वी गेट पर टिकट ना मिलने के कारण कर्मचारियों से नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tajmahal Many Tourist Did Not See Taj Ticket Sold Out Early
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भीड़ आ रही है। कई पर्यटक ताज देखे बिना लौट रहे हैं। इसका पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ाकर 10 हजार की जानी चाहिए। - सुनील सी गुप्ता इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर
विज्ञापन
Tajmahal Many Tourist Did Not See Taj Ticket Sold Out Early
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक दूर-दूर से ताजमहल देखने आ रहे हैं लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा। यह अजीब समस्या है। शनिवार और रविवार को टिकट लिमिट बढ़ा देनी चाहिए जिससे जो पर्यटक आ रहे हैं, वह ताज देखकर लौटें। - शमशुद्दीन अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed