फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजयदशमी के मौके पर ताजमहल में लहराया भगवा, शिव चालीसा का भी किया पाठ

Mon, 26 Oct 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bhagva Waved In Tajmahal At Dussehra Video Goes Viral
ताजमहल में लहराया भगवा - फोटो : अमर उजाला
असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयदशमी आगरा में बड़े धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह शस्त्र पूजन भी किया गया। इधर, विजयदशमी पर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक बार फिर भगवा लहराए गया और शिव आराधना की गई। शिव चालीसा का पाठ करते और भगवा लहराते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान आगरा हिंदू जागरण मंच के युवा जिला अध्यक्ष के रूप में की गई है। 
Bhagva Waved In Tajmahal At Dussehra Video Goes Viral
ताजमहल में लहराया भगवा - फोटो : वीडियो से निकाला फोटो
जानकारी के मुताबिक हिंदू जागरण मंच के युवा जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर द्वारा पिछले पांच वर्षों में करीब पांच बार ताजमहल के अंदर शिव आराधना की गई है और भगवा लहराया गया है। गौरव ठाकुर का दावा है कि यह प्राचीन इमारत उनके आराध्य भगवान शिव का मंदिर है और हिंदू आस्था का केंद्र है।
 
Bhagva Waved In Tajmahal At Dussehra Video Goes Viral
चालीसा का पाठ करता और भगवा लहराता युवक - फोटो : अमर उजाला
हिंदू वादियों का दावा 
ताज महल के अंदर शिव आराधना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के मामले में हिंदू जागरण मंच के युवा जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर ने मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि वह पहले भी आराधना कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे। केंद्र सरकार को इस मामले में पहल करनी चाहिए जिससे कि कथित ताजमहल तेजोमहल है ये सच्चाई जनता के सामने आ सके। उनका दावा है कि शाहजहां के द्वारा बनवाया गया यह ताजमहल किसी मोहब्बत की निशानी नहीं बल्कि हिंदू आस्था का केंद्र और उनके आराध्य भगवान शिव का प्राचीन स्थान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagva Waved In Tajmahal At Dussehra Video Goes Viral
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सीआईएसएफ ने पूछताछ कर छोड़ा
 कहने को तो ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था अभेध है जहां दावा किया जाता है कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन कई बार यहां हिंदूवादी कार्यकर्ताओं द्वारा शिव आराधना करके सुरक्षा एजेंसियों को खुली चुनौती दी जाती है।
विज्ञापन
Bhagva Waved In Tajmahal At Dussehra Video Goes Viral
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विजयदशमी के मौके पर मुख्य  गुंबद के सामने शिव चालीसा का पाठ कर हिंदू जागरण मंच के युवा जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर ने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों से लेकर केंद्र सरकार को खुली चुनौती दी है। उनका दावा है कि सनातन धर्म के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है यह हमारा शिव मंदिर है। जहां कई तरह के साक्ष्य मौजूद हैं। उन साक्ष्य की पड़ताल के लिए निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों द्वारा ताज महल के अंदर पूजा अर्चना कर रहे युवाओं को हिरासत में लिया गया था। जिन्हें पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed