{"_id":"5e8f39f28ebc3e76c94144d9","slug":"tajmahal-closed-one-month-due-to-corona-virus-effects-and-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Lockdown: पहली बार एक महीने तक नहीं खुलेंगे ताजमहल के दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus Lockdown: पहली बार एक महीने तक नहीं खुलेंगे ताजमहल के दरवाजे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:43 AM IST
सार
372 साल में पहली बार सर्वाधिक समय को बंद हुआ ताज
24 दिन हो चुके ताजमहल बंदी को
30 दिन हो जाएंगे लॉकडाउन की अवधि तक
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
372 साल में यह पहला मौका है जब ताजमहल आम सैलानियों के लिए एक महीने तक बंद रहेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण ताजमहल समेत देशभर के स्मारकों को 17 मार्च की सुबह से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। तब से अब तक 24 दिन हो चुके हैं और लॉकडाउन की अवधि खत्म होने पर एक महीने का समय हो जाएगा। ऐसे में एक महीने तक ताजमहल बंद रहने का यह पहला मौका होगा। इससे पहले ताजमहल को दो बार पर्यटकों के लिए बंद किया जा चुका है।
2 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुई जंग में चार दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। तब ताजमहल के ऊपर हरे रंग के जाल को डाला गया था ताकि हवाई हमले के दौरान यह चमकता हुआ नजर न आए। 15 दिनों तक ताजमहल तब बंद रहा था।
3 of 6
ताजमहल पूर्वी गेट पर दशहरा घाट से सटी हवेली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद 1978 में सितंबर के महीने में आई बाढ़ के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ने के कारण ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश सात दिनों के लिए बंद किया गया। तब ताजमहल के ऊंचाई पर होने और यमुना का पानी टकराने के कारण शहर भर से लोग मुख्य गुंबद पर जलस्तर देखने आते थे। चमेली फर्श के थोड़ा नीचे तक पानी आ गया था और ताज के भूमिगत कक्षों में पानी भरने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
उसके बाद कोराना वायरस के संक्रमण के कारण इस वर्ष 17 से 31 मार्च के बीच 15 दिन की अवधि के लिए ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए बंद किया गया था। ताजमहल में सैनिटाइजेशन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने काम शुरू भी कराए, लेकिन लॉकडाउन के एलान के बाद मडपैक, संरक्षण, सफाई समेत सभी काम रोक दिए गए।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
एएसआई रसायन शाखा ने मुख्य गुंबद पर मडपैक के लिए लोहे के पाइप लगाने का काम शुरू कर दिया था, वहीं संरक्षण शाखा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के बाद रुके संरक्षण कार्य करने की शुरुआत की थी, लेकिन लॉकडाउन में सभी कर्मचारियों के रुकने और कारीगरों की उपलब्धता न होने के कारण सभी काम स्थगित कर दिए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।