{"_id":"5e8f4d2e8ebc3e6fe83119d5","slug":"flower-on-policemen-tanks-by-meera-husaini-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगराः मीरा हुसैनी के लोगों ने खाकी का किया अभिनंदन, पुलिसकर्मियों पर हुई पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः मीरा हुसैनी के लोगों ने खाकी का किया अभिनंदन, पुलिसकर्मियों पर हुई पुष्पवर्षा
Fri, 10 Apr 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
मीरा हुसैनी के लोगों ने खाकी वालों का किया अभिनंदन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पुलिसकर्मी अपनी परवाह न करते हुए लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज को अस्पताल पहुंचाने से लेकर लोगों को राशन और भोजन दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं। यही वजह है कि लोग उनके साहस को सलाम कर रहे हैं।
मीरा हुसैनी में मुस्लिम परिवारों ने पुलिसकर्मियों पर बरसाए पुष्प
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को मीरा हुसैनी में लोगों ने पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए। तालियां बजाकर स्वागत किया। बृहस्पतिवार शाम को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में कोतवाली सर्किल की पुलिस पैदल मार्च कर रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के बाहर आ गए।
पैदल मार्च करते एसपी सिटी व अन्य पुलिसकर्मी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मीरा हुसैनी पर लोगों ने पुलिस पर फूल बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस के कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले शहीद नगर, शमसाबाद रोड और फतेहाबाद रोड पर लोग पुलिस का स्वागत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी के साथ आगरा पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
नाई की मंडी का मामला, दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नाई की मंडी के हलका मदन में बुधवार रात को दो दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर भीड़ लगा रखी थी। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा तो दुकानदार पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। मामले में पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर थाना एत्माद्दौला में भी दो मुकदमे दर्ज किए गए।
नाई की मंडी के हलका मदन में बुधवार रात को दो दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर भीड़ लगा रखी थी। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा तो दुकानदार पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। मामले में पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर थाना एत्माद्दौला में भी दो मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन
लॉकडाउन में सड़कों पर निकले वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
नाई की मंडी के हलका मदन में पुलिस बुधवार रात को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संजय और राजू की किराना की दुकानों पर भीड़ लगी थी। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर पुलिसकर्मी लोगों को दूर खड़ा कराकर आ गए। मगर, फिर से दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। इस बारे में जब पुलिस ने दुकानदारों से कहा तो वह पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी संजय और राजू रिश्तेदार हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।