{"_id":"5cfd1eccbdec22076f512c22","slug":"taj-mahal-turnstile-gate-successful-trial-on-sunday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर 'नई व्यवस्था' को पर्यटकों ने सराहा, बोले- 'वाह ताज', अब ऐसे मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर 'नई व्यवस्था' को पर्यटकों ने सराहा, बोले- 'वाह ताज', अब ऐसे मिलेगा प्रवेश
Mon, 10 Jun 2019 08:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Jun 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश का ट्रायल किया जा रहा है। रविवार को पर्यटकों के टिकट का बार कोड चेक करके ताजमहल में प्रवेश दिया। इसमें महज एक मिनट का समय लग रहा था। यह प्रयोग सफल रहा है। रविवार को पर्यटकों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ा।
ताजमहल पर टर्न स्टाइल गेट के बाद चेकिंग से गुजरते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के दोनों प्रवेश द्वारों पर शनिवार से टर्न स्टाइल गेटों से प्रवेश दिया गया था। पर्यटकों को टिकट खरीदने में वक्त लग रहा था, लेकिन प्रवेश के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा था। पर्यटकों की संख्या कम होने के कारण केवल दो मेटल डिटेक्टर से ही प्रवेश दिया जा रहा था। अब टर्न स्टाइल गेट से रविवार को प्रवेश प्रक्रिया का प्रयोग किया जो सफल रहा। इसे जारी रखा जाएगा।
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करती पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
टिकट के साथ मैगनेटिक क्वॉइन (सिक्का) से भी जल्द प्रवेश मिल सकेगा। एंट्री गेट पर बने बॉक्स में डालने पर गेट खुल सकेगा। इसकी अवधि तीन घंटे की रहेगी। तीन घंटे से ज्यादा समय बीतने पर क्वाइन को रिचार्ज कराना होगा। क्वाइन रिचार्ज कराने के लिए काउंटर भी ताज परिसर में होगा। गुंबद पर जाने के लिए पर्यटकों को 200 रुपये का टिकट परिसर के अंदर काउंटर पर भी दिया जा रहा है। पर्यटक टिकट खिड़की से भी मुख्य मकबरे या गुंबद का टिकट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल
दिल्ली के मोहित ने बताया कि ताजमहल पहले भी आ चुके हैं, लेकिन इस दफा नया अनुभव हुआ। यहां दरवाजे पर इंतजार नहीं करना पड़ा। दो मिनट के भीतर ही ताज में प्रवेश मिल गया। ज्यादा भीड़ होने की स्थिति में भी यहां समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
ताजमहल पर टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश के लिए लाइन में लगे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन उद्यमी संदीप अरोरा का कहना है कि टर्न स्टाइल गेटों से निश्चित ही प्रवेश में आने वाली दिक्कतें कम होंगी। क्वाइन सिस्टम के बाद तो व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। ताज पर पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं को और बढ़ाना होगा। तभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि में सुधार हो सकेगा। असली परीक्षा पर्यटन सीजन में होगी।