{"_id":"5cfd2c57bdec2207571f7064","slug":"hindu-mahasabha-protest-over-aligarh-child-murder-gangajal-on-agra-district-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ हत्याकांडः आरोपी आगरा जेल आए तो होगा बुरा अंजाम, हिन्दू महासभा का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ हत्याकांडः आरोपी आगरा जेल आए तो होगा बुरा अंजाम, हिन्दू महासभा का एलान
Mon, 10 Jun 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ हत्याकांड के आरोपियों को शिफ्ट करने की सूचना पर गंगाजल छिड़कते हिन्दू महासभा के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के बाद हिन्दूवादी संगठनों में जबरदस्त गुस्सा है। वहीं परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आरोपियों को आगरा की जिला जेल में भेजे जाने की सूचना पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिला जेल के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि बच्ची के हत्यारोपियों को आगरा की जमीन पर कदम नहीं रखने देंगे।
अलीगढ़ हत्याकांड के आरोपियों को आगरा जेल में भेजे जाने की सूचना पर प्रदर्शन करते हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
हिन्दू महासभा से जुड़े कार्यकर्ता रविवार पूर्वाह्न 11 बजे आरबीएस कॉलेज चौराहे पर एकत्रित हुए। जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर के नेतृत्व में जिला जेल के बाहर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने अपने खून और मटके में लेकर आए गंगाजल से जेल परिसर के बाहर छिड़काव किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।
गंगाजल छिड़कते हिन्दू महासभा के लोग
- फोटो : अमर उजाला
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अज्जू चौहान ने कहा कि बच्ची के हत्यारोपियों को किसी कीमत पर आगरा की जेल में शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। जेल अधीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि हत्यारोपियों को आगरा की जेल में रखा गया तो परिणाम ठीक नहीं होगा। इसकी जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता जेल के बाहर प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
जिला जेल पर प्रदर्शन करने वालों में महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय जाट, योगेश निगम, अर्जुन चक, अंकित चौहान, विजय चौहान, अजय तोमर, जितेंद्र कुशवाह आदि मौजूद थे। इस दौरान जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी।
विज्ञापन
जेल के बाद ज्ञापन देते हिन्दू महासभा के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जेल के बाहर प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी को हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। वहीं आगरा जनपद में मासूम बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। कई स्थानों पर मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि दी जा रही है। लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर बच्ची के परिजनों को इंसाफ और आरोपियों को कड़ी से कड़ी से सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।