फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के आसपास चमकने लगी दुकानें, स्मारक खुलने के साथ सैलानियों का इंतजार

Sun, 05 Jul 2020 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jul 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal may open for tourists on Monday
ताजमहल - फोटो : PTI
ताजमहल के आसपास ताजगंज और फतेहाबाद रोड पर दुकानें चमकने लगी हैं। पेठा, मार्बल स्टोन एम्पोरियम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें खुल गई हैं। दुकानदारों को इंतजार है सैलानियों के आने का। उन्होंने बताया कि वे लॉकडाउन से ही दुआ कर रहे हैं कि ताजमहल खुल जाए। इसी के साथ उनका रोजगार चलेगा।
Taj Mahal may open for tourists on Monday
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के आसपास दुकानें 17 मार्च से बंद चल रहीं थीं। यहां दुकानदारी पूरी तरह से सैलानियों पर निर्भर है। शहर के लोग भी तभी यहां आते हैं जब ताजमहल खुला हो। ताज सहित सभी स्मारक 17 मार्च को बंद कर दिए गए, इसलिए दुकानें बंद हो गईं। अब केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि छह जुलाई से सभी स्मारक खोले जाएंगे तो इन दुकानदारों की उम्मीदें जागीं हैं।
Taj Mahal may open for tourists on Monday
ताजमहल रोड पर जालियों पर रंगाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
उम्मीद की किरण नजर आई है
मार्बल स्टोन हैंडीक्राफ्ट एम्पोरियम के संचालक रिजवानुद्दीन ने बताया कि स्मारकों के खुलने की खबर से उम्मीद की किरण दिखाई दी है। लॉकडाउन से अब तक आमदनी शून्य थी, खर्च ज्यों के त्यों थे। अभी भी सवाल यह है कि सैलानी कहां से आएंगे क्योंकि सभी ट्रेनें नहीं चल रही हैं और फ्लाइट बंद हैं लेकिन ताज खुलेगा तो ज्यादा न सही कुछ लोग तो आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal may open for tourists on Monday
ताजमहल के पीछे दशहरा घाट - फोटो : Amar Ujala
अब आगरा होकर जयपुर जाएंगे सैलानी
शहीद भगत सिंह कुटीर उद्योग के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि पेठा कारोबार 80 फीसदी सैलानियों पर ही निर्भर है। जयपुर के स्मारक खुले हैं। दिल्ली से सैलानी वहां जा रहे हैं। अब वह आगरा होकर जाएंगे। समय लगेगा लेकिन हालत सुधरेंगे। पेठा कारोबार को 25 फीसदी फौरी राहत मिल सकती है। फतेहाबाद, ताजगंज की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
Taj Mahal may open for tourists on Monday
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी - फोटो : मनीष शर्मा
तसल्ली है कि रेस्तरां खुल रहे हैं
रेस्टोरेंट संचालक संजय अरोरा ने बताया कि रेस्तरां खुल चुके हैं। भले ही होम डिलीवरी की शर्त है लेकिन सैलानी आएंगे तो डिमांड बढ़ेगी। टूरिज्म कल्चर फिर से बनने में समय लगेगा लेकिन शुरुआत तो होगी। रेस्तरां की सेल 30 फीसदी रह गई है। यह बढ़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed