फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार चुनाव से पहले श्रीकृष्ण की शरण में तेज प्रताप यादव, इस वेशभूषा में कर रहे ब्रज भ्रमण

Sun, 05 Jul 2020 10:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jul 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
tej pratap yadav in braj dhaam before bihar assembly election 2020
ब्रज में तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ब्रज में प्रवास पर हैं। वो पिछले कई दिनों से ब्रज में राधाकृष्ण के लीला स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। तेज प्रताप ने ट्विटर पर 'राधे...राधे' लिखकर ब्रज भ्रमण का एक वीडियो भी शेयर किया है। 

tej pratap yadav in braj dhaam before bihar assembly election 2020
गोवर्धन में पूजा करते तेज प्रताप यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप यादव का ब्रज से लगाव किसी से छुपा नहीं है। पिछले करीब सात दिनों से तेज प्रताप यादव ब्रज में रहकर ही राधाकृष्ण के क्रीड़ा स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। इस बार वो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ब्रज में आए हैं। बिहार में राजद की सरकार बन सके, उसके लिए मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं।
tej pratap yadav in braj dhaam before bihar assembly election 2020
ब्रज में तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप धोती कुर्ता पहन और माथे पर वैष्णव तिलक लगाकर साधक वेश में ब्रज भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की जीत की मनोकामना के साथ प्राचीन महादेव मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके ब्रज सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा और वृंदावनी फाउंडेशन के चेयरमैन धनंजय कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
tej pratap yadav in braj dhaam before bihar assembly election 2020
ब्रज में तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप ने नंदगाव में कई धार्मिक स्थल का भ्रमण किया। इसके बाद ब्रजेश्वर महादेव, आशेश्वर महादेव, यशोदा कुंड, पावन कुंड, वृषभान कुंड, प्रिया कुंड, मोरकुटी, राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्र में गंग राजा द्वारा स्थापित माता अंजनी का मंदिर, झिरका फिरोजपुर स्थित झिरका महादेव मंदिर, वृंदावन के यमुना तट पर जल विहार किया। 
विज्ञापन
tej pratap yadav in braj dhaam before bihar assembly election 2020
तेज प्रताप यादव के साथ लक्ष्मण प्रसाद शर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
हर बार की तरह इस बार भी तेज प्रताप के ब्रज सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा उन्हें यहां के प्रमुख लीला स्थलों की महिमा से अवगत करा रहे हैं। तेज प्रताप के सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि जब भी तेज प्रताप यादव का मन विचलित होता है तो वो ब्रज भ्रमण पर चले आते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed