{"_id":"5ef4e9731f2455073008a14f","slug":"taj-mahal-completed-100-days-of-lockdown-due-to-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में ताजमहल ने पूरा किया 'बंदी' का शतक, पर्यटन उद्योग पर बुरा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में ताजमहल ने पूरा किया 'बंदी' का शतक, पर्यटन उद्योग पर बुरा असर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में पसरा सन्नाटा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में ताजमहल सहित आगरा के सभी एतिहासिक स्मारकों ने बंदी का शतक पूरा कर लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब ताजमहल लगातार इतने दिनों से बंद है। इस बंदी का असर ताजनगरी के उद्योग धंधों पर पड़ा है। सबसे ज्यादा पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ है। इस बंदी से परेशान से लोग ताजमहल को खोलने की मांग करने लगे हैं।
2 of 5
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
संस्कृति मंत्रालय के आदेश पर 17 मार्च से ताजमहल सहित सभी स्मारकों पर ताला पड़ा है। अनलॉक 1.0 में कई रियायत मिलीं, लेकन आगरा के कंटेनमेंट जोन होने के चलते ताजमहल सहित 14 स्मारक नहीं खोले जा सके। 25 जून को इन स्मारकों को बंद हुए 100 पूरे हो गए।
3 of 5
पेठा
- फोटो : अमर उजाला
यह स्मारकों की सबसे लंबी बंदी है। इसका असर होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट पर तो पड़ा ही है। ताजमहल बंद होने से आगरा के पेठा कारोबार को बड़ा झटका लगा है। ताजगंज, फतेहाबाद रोड, हाईवे की लगभग एक हजार दुकानें बंद हैं। सैलानी नहीं आ रहे, इसलिए बिक्री नहीं है। जूता उद्योग का भी यही हाल है। यह भी प्रभावित हुआ है।
पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग ताजमहल को खोलने की मांग करने लगे हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष राकेश चौहान का कहना है कि सरकार को अब ताजमहल सहित सभी स्मारक खोल देने चाहिए। तीन महीने से लोग बेरोजगार बैठे हैं। सरकार की तरफ से अभी कोई मदद भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल का पूर्वी गेट
- फोटो : Amar Ujala
एप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुद्दीन ने कहा कि गाइडों की रोजी-रोटी तो सैलानियों के भरोसे ही नहीं है। करीब तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। ऐसे में गाइडों के परिवारों में खाने के लाले पड़ने लगे हैं। सरकार से मांग है कि ताजमहल को पर्यटकों के लिए जल्द खोला जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।