{"_id":"5efeae4f805c5d270232cc6f","slug":"taj-mahal-and-other-monuments-will-reopen-on-6-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह जुलाई से खुलेगा ताजमहल, दीदार करने के लिए इन नियमों का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जुलाई से खुलेगा ताजमहल, दीदार करने के लिए इन नियमों का करना होगा पालन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में लंबी बंदी के बाद ताजमहल सहित सभी संरक्षित स्मारक छह जुलाई को पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। संस्कृति मंत्रालय ने कोरोना महामारी को देखते हुए 17 मार्च से इन स्मारकों को बंद कर दिया था। जून की शुरुआत में धार्मिक आयोजनों से जुड़े 820 स्मारकों को खोला गया था। संस्कृति मंत्रालय ने स्मारकों को खोलने के लिए नियम तय किए हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए क्या हैं नियम...
2 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
प्रह्लाद पटेल ने ट्वीट किया, स्मारकों में अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए जारी सभी नियमों जैसे थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल आदि का पालन सुनिश्चित करना होगा। यहां प्रवेश के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। इधर, ताजनगरी के पर्यटन उद्यमियों के मुताबिक हालात सामान्य करने की दिशा में यह पहला कदम होगा।
3 of 6
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी
- फोटो : मनीष शर्मा
संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल सहित छह जुलाई से खुलने जा रहे स्मारकों को खोलने के लिए नियम तय किए हैं। ताजमहल में दो पालियों में 5000 पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा यानी 2500 पर्यटक पहली पाली में और 2500 सैलानी दूसरी पाली में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ताजमहल पर सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किले में सुबह की पाली में 1200 और शाम की पाली में 1300 एवं फतेहपुर सीकरी में सुबह की पाली में 1000 और शाम की पाली में भी 1000 पर्यटकों को ही प्रवेश मिल पाएगा। स्मारकों में प्रवेश से पहले पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
फेस कवर और सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा प्रवेश के लिए केवल ई टिकट ही जारी होंगे और पार्किंग समेत सभी भुगतान केवल डिजिटल पेमेंट से होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।