{"_id":"5efed12bb1af305cd96e8d46","slug":"two-cops-of-agra-division-died-in-kanpur-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर मुठभेड़: आगरा मंडल के दो सिपाहियों ने भी गंवाई जान, परिवार में गम-गुस्से का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर मुठभेड़: आगरा मंडल के दो सिपाहियों ने भी गंवाई जान, परिवार में गम-गुस्से का माहौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहीद सिपाही बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार की रात बदमाशों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों में से दो सिपाही आगरा मंडल के रहने वाले हैं। इनमें सिपाही बबलू कुमार आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र और जितेंद्र मथुरा जिले के रहने वाले थे। शुक्रवार की सुबह जब सिपाहियों की शहादत की खबर मिली तो उनके परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजन कानपुर रवाना हो गए हैं। गांवों में गम और गुस्से का माहौल है।
2 of 5
शहीद सिपाही बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह आगरा मंडल के लिए बुरी खबर लेकर आई। कानपुर जिले में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पोखर पांडे निवासी सिपाही बबलू कुमार शहीद हो गए। कुख्यात बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम में 23 वर्षीय बबलू कुमार भी शामिल थे।
3 of 5
शहीद सिपाही बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बबलू की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बबलू कुमार 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार चार भाइयों में बबलू तीसरे नंबर के थे। वो अविवाहित थे। उनके परिजन कानपुर रवाना हो गए हैं। इधर, उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा हुआ है।
बदमाशों से मठभेड़ में शहीद हुए मथुरा जिले के सिपाही जितेंद्र पाल सिंह के परिवार में गम और गुस्से का माहौल है। गांव बरारी निवासी जितेंद्र 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी उम्र करीब 26 साल थी। सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे पिता तीर्थपाल सिंह को फोन पर बेटे के शहीद होने की जानकारी मिली। जितेंद्र तीन भाइयों सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
5 of 5
शहीदों की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में कुख्यात बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा आगरा कैंट स्टेशन पर एसओ जीआरपी रह चुके हैं। यहां उनके साथ काम कर चुके पुलिसकर्मियों ने शोक व्यक्त किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।