छह महीने के बाद 21 सितंबर को खुलने जा रहे ताजमहल में तैयारी तेज हो गई। शुक्रवार को ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट तथा फैसिलिटी सेंटर और उसके पास लगी स्टील की रेलिंग और ग्रिल को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद पूर्वी और पश्चिमी गेट की दुकानों और बाजारों में सैनिटाइजेशन किया गया। शनिवार को भी सैनिटाइजेशन का काम जारी रहेगा। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की जा रही है। रविवार को पुलिस अधिकारी इसका मुआयना करेंगे।
2 of 5
ताजमहल आगरा: टर्न स्टाइल गेट
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सीआईएसएफ सैलानियों की सुरक्षा जांच स्पर्श मुक्त तरीके से करेगी। दो पर्यटकों के बीच आठ फीट की दूरी रखी जाएगी। किसी भी पर्यटक को छुआ नहीं जाएगा और मेटल डिटेक्टर के बाद हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच की जाएगी। हालांकि जरूरत पड़ी और किसी पर्यटक पर शक हुआ तो सीआईएसएफ जवान पूरी एहतियात बरतते हुए मैनुअल चेकिंग भी करेंगे।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ताजमहल के लिए ‘स्पर्श मुक्त’ सुरक्षा जांच की योजना बनाई है। ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के फैसिलिटी सेंटर पर सैलानियों की जांच के लिए हाथ में पकड़ने वाले हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर और गेट पर आठ मेटल डिटेक्टर लगाए गए है।
4 of 5
ताजमहल के प्रवेश से पहले टिकट खिड़की से हटाए रैलिंग
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में बने फैसिलिटी सेंटर के अंदर गोले बना दिए गए हैं, ताकि शारीरिक दूरी का पालन किया जा सके। जांच के दौरान पर्यटकों को बेल्ट और पेन जैसी धातु की वस्तुओं को बैग में रखना होगा।
5 of 5
ताजमहल में पर्यटक (फाइल)
- फोटो : Amar Ujala
ताजमहल पर सीआईएसएफ के कमांडेंट राहुल यादव ने बताया कि ताज की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण पर्यटकों की जांच में शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। अगर किसी पर्यटक पर शक होता है तभी उसकी मैनुअल चेकिंग की जाएगी अन्यथा अत्याधुनिक उपकरणों और स्कैनर का सहारा लिया जाएगा।