फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में रोज दो बार होगा सैनिटाइजेशन, मशीन पहनाएगी शू कवर, किए जा रहे विशेष इंतजाम

Sun, 13 Sep 2020 09:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Sep 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Agra And Agra Fort Open Date News: Sanitizer will be sprayed twice daily in Taj Mahal
ताजमहल आगरा - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल और आगरा किले के दीदार का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इन दोनों विश्वदाय स्मारकों को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। कोरोना संक्रमण से पर्यटकों को बचाने के लिए ताजमहल में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पर्यटकों को भी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। 

Taj Mahal Agra And Agra Fort Open Date News: Sanitizer will be sprayed twice daily in Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में रोज दो बार सैनिटाइजेशन होगा। मुख्य गुंबद से लेकर ताजमहल के प्रवेश द्वार तक जहां भी पर्यटकों का आवागमन होगा और जिन दीवारों और रेलिंग को पर्यटक छूते हैं, उन सभी जगहों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा ताजमहल के सेंट्रल टैंक की डायना बेंच पर फोटोग्राफी कराने वाले पर्यटकों की भीड़ जमा नहीं होगी। एक बार में एक पर्यटक ही रहेगा। 
Taj Mahal Agra And Agra Fort Open Date News: Sanitizer will be sprayed twice daily in Taj Mahal
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
मास्क और फेस शील्ड के बिना किसी को भी ताजमहल में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। एएसआई जगह-जगह नोटिस बोर्ड भी लगा रहा है, जिन पर हिंदी और अंग्रेजी में लिखा जाएगा कि पर्यटक दीवारों, रेलिंग और दरवाजों के साथ किसी भी सतह को न छुएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Agra And Agra Fort Open Date News: Sanitizer will be sprayed twice daily in Taj Mahal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद बसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि प्रवेश द्वार पर ही पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। फेस मास्क और शील्ड के साथ ही पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट पर ही उनके हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। मुख्य गुंबद पर जाने वाले पर्यटकों को टच फ्री शू कवर दिए जाएंगे। यहां मशीन पहले से लगी हुई है, जिनमें हाथों से छुए बिना लोग शू कवर पहन सकेंगे।
विज्ञापन
Taj Mahal Agra And Agra Fort Open Date News: Sanitizer will be sprayed twice daily in Taj Mahal
ताजमहल में पर्यटक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में सुबह की शिफ्ट में 2500 और दोपहर की शिफ्ट में भी 2500 सैलानी, जबकि आगरा किला में सुबह की शिफ्ट में 1300 और दोपहर की शिफ्ट में 1200 पर्यटक प्रवेश कर पाएंगे। आगरा में सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और एत्माद्दौला सहित अन्य सभी स्मारक एक सितंबर से ही खोले जा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed