{"_id":"5a7adaa14f1c1b91268b8d29","slug":"students-removed-slippers-outside-class-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर JD पहुंचे तो देखकर रह गए हैरान, इस तरह छात्र दे रहे थे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर JD पहुंचे तो देखकर रह गए हैरान, इस तरह छात्र दे रहे थे एग्जाम
Wed, 07 Feb 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 07 Feb 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कक्ष के बाहर जूता चप्पल उतारतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोक के बावजूद यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को आगरा में केंद्र पर परीक्षार्थियों के जूते-मोजे और चप्पल कक्ष के बाहर ही उतरवाए गए। ठंड में परीक्षार्थियों को नंगे पैर बैठाया गया।
2 of 5
परीक्षा देतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
श्री पदम सिंह इंटर कॉलेज, अभैदोपुरा में निरीक्षण के लिए पहुंचे मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) अरविंद कुमार पांडेय ने नाराजगी जताई। नंगे पैर परीक्षा देने से छात्र-छात्राओं को दिक्कत हुई।
3 of 5
यूपी बोर्ड की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
पहली पाली की परीक्षा के दौरान जेडी श्री पदम सिंह इंटर कॉलेज अभैदोपुरा पहुंचे तो वहां परीक्षार्थियों की स्थिति देख चौंक गए। किसी परीक्षार्थी के पैर में जूते-चप्पल नहीं थे। कुछ परीक्षार्थी ठंड से कांप रहे थे। कइयों ने बेंच पर पैर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक पर नाराजगी जताई, उनके कहने पर सभी परीक्षार्थियों से जूते और चप्पल पहनने के लिए कहा गया।
जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी स्थिति पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
पेपर अच्छा हुआ तो चेहर पर दिखी खुशी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मंडल के केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सख्ती के नाम पर परीक्षार्थियों के जूते-चप्पल न उतरवाएं जाएं। इससे परीक्षार्थी की तबियत खराब हो जाएगी। गेट पर प्रवेश के समय और कक्ष में तलाशी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।