{"_id":"6b0515e3757965fd3e0d0766","slug":"women-sub-inspectors-to-get-police-station-and-outpost-in-charge-roles-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगाओं को बड़ी जिम्मेदारी: अब संभालेंगी थाना और चौकी की कमान, पुलिस आयुक्त ने लिया इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगाओं को बड़ी जिम्मेदारी: अब संभालेंगी थाना और चौकी की कमान, पुलिस आयुक्त ने लिया इंटरव्यू
Tue, 24 Nov 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:13 AM IST
सार
आगरा में महिला उपनिरीक्षकों को थाना और चौकी प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने महिला दरोगाओं का साक्षात्कार लेकर उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का आकलन किया।
विज्ञापन
महिला दरोगा सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
महिला दरोगाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी तेज हो गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने रविवार को नगर जोन में तैनात महिला उपनिरीक्षकों के साथ गोष्ठी की और उनके साक्षात्कार लिए।
पुलिस आयुक्त ने उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का आकलन किया। इन उपनिरीक्षकों को थाना और चौकी प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए परखा गया। उन्होंने बताया कि यह गोष्ठी उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की 20 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई।
इसमें महिला उपनिरीक्षकों का साक्षात्कार भी लिया गया। उनके अनुभव, कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता के आधार पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा रहा है। गोष्ठी में डीसीपी सिटी, डीसीपी पूर्वी, अपराध, एडीसीपी ट्रैफिक, एसीपी हरीपर्वत, छत्ता, कार्यालय और खेरागढ़ मौजूद रहे। संवाद