फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद उपद्रव: मृतक व 90 साल के बुजुर्गों को किया पाबंद, अफसरों ने उठाए कड़े कदम

Mon, 06 Jan 2020 03:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Jan 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Ssp Line Hazir Inspector and Two Police Constable In Firozabad  Violence
फिरोजाबाद के एसएसपी सचिंद्र पटेल - फोटो : Facebook
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव के बाद मृतक बन्ने खां को पाबंद करने के मामले को एसएसपी सचिंद्र पटेल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने नालबंद चौकी प्रभारी के साथ दो कांस्टेबलों को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में निर्दोषों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

 
Ssp Line Hazir Inspector and Two Police Constable In Firozabad  Violence
पुलिस व प्रशासन की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
विगत बीस दिसंबर को विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने मारपीट, पथराव, फायरिंग और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें छह की मौत होने के साथ करीब एक सैकड़ा लोग घायल हो गए थे। इसमें पुलिस, प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही आम लोग भी शामिल थे। उपद्रव के बाद पुलिस एवं प्रशासन की ओर से शहर में 199 लोगों को पाबंद किए जाने की कार्रवाई की गई। इसमें बाजे वाली गली निवासी मृतक बन्ने खां को पाबंद कर दिया था। बन्ने खां के परिजनों ने आलाधिकारियों को बताया कि उनकी छह वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है और उनका मृत्यु प्रमाणपत्र भी उनके पास है। 
Ssp Line Hazir Inspector and Two Police Constable In Firozabad  Violence
फसाहत मीर खां से हाल जानते प्रसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
वहीं सदर बाजार मस्जिद के सचिव एवं दरगाह अबरारिया के सज्जादानशीन कटरा पठानान निवासी सूफी अंसार हुसैन एवं शिक्षाविद बुजुर्ग फसाहतमीर खां को पाबंद कर दिया था। पूर्व विधायक एवं प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। मानवाधिकार आयोग को भी शिकायत भेजी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ssp Line Hazir Inspector and Two Police Constable In Firozabad  Violence
93 वर्षीय फसाहत मीर खां - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह को सौंपी। सीओ सिटी की रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी सचिंद्र पटेल ने नालबंद चौकी प्रभारी राजीव चित्रांश एवं कांस्टेबल पुष्पेंद्र एवं महेंद्र को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि मृतक बन्ने खां एवं दोनों बुजुर्ग सूफी अंसार हुसैन एवं फसाहत मीर खां के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि उपद्रव में किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Ssp Line Hazir Inspector and Two Police Constable In Firozabad  Violence
फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने उपद्रव के बाद शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने वाले थाना मक्खनपुर के एसएसआई मोहम्मद उमर फारुक को एसएसआई थाना दक्षिण एवं थाना पचोखरा में एसएसआई के पद पर तैनात सामून अली को एसएसआई थाना रामगढ़ में तैनात किया है। थाना दक्षिण से एसएसआई प्रदीप चतुर्वेदी को थाना मटसेना, एसएसआई थाना रामगढ़ रामकिशन को थाना रामगढ़ में तैनाती दी है। थाना मटसेना के एसएसआई कौशल किशोर को थाना दक्षिण की नालबंद चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं पुलिस लाइन से एसआई विकल ढाका को थाना रसूलपुर में तैनात किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed