फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में एक ऐसा मंदिर जहां अंडे फेंककर मनोकामना मांगते हैं श्रद्घालु, जानिए इसकी मान्यता

Thu, 09 May 2019 03:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 May 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
devotees worship in nagar sen temple with egg at firozabad
अंडे - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक ऐसा मंदिर भी है जहां पर लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मंदिर की दीवार पर अंडे मारते हैं। मान्यता है कि वैशाख माह में तीन दिन के लिये मेले का आयोजन किया जाता है और आने वाले भक्त हाथों में अंडे लेकर मंदिर के अंदर बनी दीवार और बाबा की मूर्ति पर अंडों को फेंकते हैं।


devotees worship in nagar sen temple with egg at firozabad
अंडे से करते हैं पूजा - फोटो : अमर उजाला
ये मंदिर स्थापित है फिरोजाबाद के बिलौना गांव में। हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे इस मेले में पहुंचते हैं। खास बात ये है कि यहां बने बाबा नगर सेन के मंदिर में महिलाएं अपने हाथों में हलवा पूरी तथा मुर्गी के अंडे लेकर नगर सेन की मूर्ति पर फेंकते हैं। जो श्रद्घालु मूर्ति तक अंडे नहीं फेंक पाते वह मंदिर की दीवारों पर ही अंडे मारते हैं।

 
devotees worship in nagar sen temple with egg at firozabad
इस दीवार पर फेंकते हैं अंडे - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की मान्यता है वह अपनी मनोकामना पूरी करने के उद्देश्य से वैशाख के महीने में लगने वाले तीन दिन के इस मेले में आते हैं। यहां की परंपरा है कि मनोकामना पूर्ण होने से पूर्व मंदिर में अंडे फेंके जाते हैं और मनोकामना पूर्ण हो जाने के बाद एक बार यहां श्रद्धालु जरूर आते हैं और वह फिर अंडे फेंकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees worship in nagar sen temple with egg at firozabad
अंडे के साथ पूजा करते श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
भक्तों की मानें तो उनका कहना है कि जिनके बच्चे बीमार होते हैं और जिनके बच्चे नहीं होते वह यहां आकर अंडों को मंदिर पर फेंककर मारते हैं। जिससे उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है इस मेले में काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। श्रद्धालु महिला रेखा ने बताया कि यह नगरसेन बाबा का मंदिर है इसकी बहुत मान्यता है। जो चीज मांगते हैं वह मिलती है। बच्चों को कोई बीमारी है तो बच्चों के बारे में ज्यादा पूजा होती है। उनकी पैदाइश यहां की है और वह लगातार यहां पर आती हैं।

 
विज्ञापन
devotees worship in nagar sen temple with egg at firozabad
वैशाख में लगता है मेला - फोटो : अमर उजाला
महिला श्रद्घालु गायत्री देवी ने बताया कि हम कई सालों से आ रहे हैं। जो बच्चे परेशान हो जाते हैं वे ठीक हो जाते हैं। बच्चों की वजह से ही मेला लगता है। बाबा अंडे से ही प्रसन्न होते हैं। इस मंदिर पर अंडा, नारियल, पूरी हलवा सब चढ़ाते हैं। इससे बच्चे ठीक हो जाते हैं और मनोकामना पूरी होती है। मेला आयोजक हरि बाबू ने बताया कि मेले में बाबा नगर सेन की पूजा होती है। छोटे-छोटे बच्चे हैं महिलाएं हैं अपनी मन्नत मांगती हैं। यह प्रथा बरसों से चली आ रही है। लड्डू, अंडों के साथ-साथ नारियल भी चढ़ाया जाता है। बाबा नगर सेन के साथ में जो सैयद बाबा रहते हैं उस पर भी अंडा चढ़ाया जाता है। अंडा उन्हीं पर चढ़ाया जाता है जो इनके साथ सैयद रहते हैं। मंदिर पुजारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वैशाख के महीने में यहां मेले का आयोजन होता है। वहां के लोगों की मान्यता के आधार पर ये खबर है, अमर उजाला कभी भी अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed