फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में 9 की मौत: मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, सूनी हो गई मां की गोद; इस होली पर रफ्तार बन गई काल

Wed, 04 Mar 2026 08:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 04 Mar 2026 08:13 AM IST
सार

एक ओर पूरा देश होली के रंगों में सराबोर था, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर दौड़ती बेकाबू रफ़्तार ने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। बीते 24 घंटों के भीतर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत कुल 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। त्योहार पर वाहनों की तेल गति काल बनकर आई, जिससे कहीं मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया, तो कहीं मां की गोद सूनी हो गई।

विज्ञापन
Speed Turns Fatal on Holi: seven Killed in Hathras Father-Son Among three Dead in Agra Crash
एक्सप्रेसवे हादसे में आगरा के चार लोगों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। कार और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आगरा के बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में दो मासूमों सहित तीन की मौत हो गई। 


आगरा के बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के 4:40 बजे कार के ट्रक की चपेट में आने से हादसा हो गया। हादसे में भिंड निवासी रामकुमार (38), बेटा मंदीप (8) और रिश्ते में भतीजी तनु (5) की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 
Speed Turns Fatal on Holi: seven Killed in Hathras Father-Son Among three Dead in Agra Crash
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको वैन व बस - फोटो : संवाद
हाथरस में भी हुआ भयानक हादसा 
 हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव जैतपुर के पास तेज रफ्तार पर एक गड्ढे को बचाने की कोशिश में टाटा मैजिक वाहन केंटर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे जाकर पलट गए। हादसे में साढ़े तीन माह के मासूम व तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। तीन एक ही परिवार के थे। छह हाथरस के और एक मृतक एटा का रहने वाला है। करीब 14 लोग घायल हुए हैं।

 
Speed Turns Fatal on Holi: seven Killed in Hathras Father-Son Among three Dead in Agra Crash
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनाथ होने से अनजान हैं घायल मासूम
सादाबाद हादसे में चौरंगाबीहड़ बीहड़ के विजय एवं पिंकी की मौत से उनका घायल बेटा लव एवं प्राची अनजान है। अनाथ हुए दोनों बच्चों ने जब अस्पताल में मां बोलकर पिंकी को आवाज दी, भर्राई आवाज में परिजन अभी आने की बोलकर चुप कराते रहे। एसएन से छुट्टी कराकर घर पहुंचे दोनों मासूम अपने माता पिता को तलाशते रहे, माता-पिता का साया छिनने के बाद बच्चों की बेचैनी देखने वाले अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पा रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Speed Turns Fatal on Holi: seven Killed in Hathras Father-Son Among three Dead in Agra Crash
हाथरस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये हुए घायल
हादसे में विजय का बेटा लक्ष्य (एक), बेटी प्राची (3), भतीजे आर्यन (08), अंशु (06), साली पूनम बघेल (15) घायल हो गईं। इनके अलावा ईको चालक वीरेंद्र निवासी गडरपुर, राजाखेड़ा, वीरेंद्र का बेटा आयुष, मनोज निवासी बाजना, मनोज की पत्नी रानी व तीन साल का बेटा जयदीप उर्फ रोहिल घायल हुए हैं।

 
विज्ञापन
Speed Turns Fatal on Holi: seven Killed in Hathras Father-Son Among three Dead in Agra Crash
ईको चालक ने दर्ज कराई एफआईआर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईको चालक ने दर्ज कराई एफआईआर
ईको चालक वीरेंद्र ने बस चालक अरशद निवासी गोकलपुर, नई दिल्ली, सह चालक जगतार निवासी ध्यानसर, कारथोली बड़ी, बड़ी ब्राह्मणा, साम्बा जम्मू-कश्मीर और परिचालक कृष्णा मिश्रा बड़ी बुल्लई, धानेपुर, गोंडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीरेंद्र ने बताया कि बस पीछे से काफी तेजी से आ रही थी। उसे बायीं ओर का इंडीकेटर देकर दूसरी लेन से हटने का प्रयास किया, लेकिन बस ने रफ्तार कम नहीं की और टक्कर मार दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed