{"_id":"60536ee68ebc3edc076e0df4","slug":"sp-chief-slams-bjp-government-prays-in-banke-bihari-mandir-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी की शरण में सपा मुखिया: भाजपा पर बरसे, बोले- अन्नदाता को आतंकी बता रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी की शरण में सपा मुखिया: भाजपा पर बरसे, बोले- अन्नदाता को आतंकी बता रही सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:10 AM IST
सार
दो दिन के दौरे पर हैं अखिलेश यादव
शुक्रवार को जयंत चौधरी के साथ करेंगे किसान पंचायत
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपा मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर करारे हमले किए। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास विकास का कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। ये तो झूठ परोसने वाली सरकारें हैं, जो देश के अन्नदाता को आतंकवादी बता रहे हैं।
2 of 5
वृंदावन में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को आए पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा के पास विकास का अपना कोई ब्लूप्रिंट नही है। पूर्व सरकारों की परियोजनाओं का उद्घाटन हो चुका है अब फिर से उन्हीं का उद्घाटन करने में ये व्यस्त हैं। उन्हीं कार्यों का प्रचार भी योगी कर रहे हैं। भाजपा विकास के नाम पर विनाश की राजनीति कर रही है।
3 of 5
मथुरा में पहुंचे अखिलेश यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अन्नदाता को आतंकवादी कहा जा रहा है। समाज का हर तबका इनसे त्रस्त है। महंगाई अपने चरम पर है। तेल की बढ़ती कीमतों से उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित हो गया है। हाथरस कांड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अमला अपराधियों को बचाने में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वृंदावन में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा मुखिया ने गंगा-यमुना और गोवंश सरंक्षण के नाम पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इनके नाम पर सत्ता में आई सरकार इन्हीं के साथ धोखा कर रही है। गंगा-यमुना और गोवंश संरक्षण की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। योगी जी अपनी नाकामी को छुपाते हुए दिल्ली सरकार पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वृंदावन में संतों के बीच अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ब्रजमंडल के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि ये सरकार ट्रांसमिशन, सड़क, विकास की बात नहीं करती है। बल्कि उसके नाम पर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। स्मार्ट मीटर व बिजली बिल से जनता को खुलेआम लूटा जा रहा है। अगर सपा की सरकार आई तो समाज के हर वर्ग पर हो रहे झूठे मुकदमों को वापस लिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करते हुए विधिवत पूजना अर्चना की। इस दौरान एमएलसी संजय लाठर, उदयवीर सिंह, विनीत नारायण, तनवीर अहमद, किशोर सिंह, अरुण दीक्षित, राजेंद्र फरारी आदि मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।