फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri News: 12 बीघा जमीन के लिए दामाद बना हैवान, खेत से लौटते वक्त कर दी थी ससुर की हत्या

Sun, 11 Sep 2022 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
son-in-law had killed the farmer for 12 bighas of land
मृतक किसान व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक किसान की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह खेत से चारा लेकर लौट रहा था। इस मामले में मृतक किसान की पुत्री ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने अहम तथ्य आए। जिसके आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि गांव रामगढ़ी निवासी रामप्रकश की हत्या की वजह उसकी 12 बीघा जमीन बन गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का दामाद है। जायदाद के लालच में हत्याकांड को अंजाम दिया था। 


कोतवाली क्षेत्र के गांव रामगढ़ी निवासी 50 वर्षीय रामप्रकाश शाक्य बृहस्पतिवार की सुबह रोजाना की तरह गांव देवामई स्थित खेत लगे ट्यूबवेल पर गए थे। देर शाम करीब आठ बजे वह चारा लेने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी गांव देवामई व खीजा के बीच ने किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के कुछ देर बार वहां से गुजरे एक ग्रामीण ने रामप्रकाश का शव पड़ा देखा और परिजन को जानकारी दी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुत्री नीतू ने अज्ञात के विरुद्ध गोली मारकर पिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। 
 
son-in-law had killed the farmer for 12 bighas of land
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्या की इस घटना के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली/स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह व टीम खुलासे के प्रयास में जुटी थी। महज कुछ ही घंटों में पुलिस ने हत्याकांड की वजह का पता लगा लिया और आरोपी का चेहरा भी सामने आ गया। 
son-in-law had killed the farmer for 12 bighas of land
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि रामप्रकाश की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अलीगंज निवासी दामाद रजनेश ने जायदाद की लालच में आकर की थी। एसपी कमलेश दीक्षित ने खुलासे में बताया कि मृतक के तीन बेटियां हैं, एक शादीशुदा पुत्री के पति ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया। जल्द ही हत्यारोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
son-in-law had killed the farmer for 12 bighas of land
death demo - फोटो : फाइल फोटो
रामगढ़ी निवासी रामप्रकाश के कोई पुत्र नहीं है, पत्नी सत्यवती की मृत्यु हो चुकी है। उनकी करीब 12 बीघा जमीन के वारिस के तौर पर सिर्फ तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री की जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र में रजनेश के साथ शादी हो चुकी है। वहीं दो पुत्रियां नीतू और प्रीती शादी के योग्य हो चुकी हैं।
विज्ञापन
son-in-law had killed the farmer for 12 bighas of land
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
परिजन व ग्रामीणों की मानें तो रामप्रकाश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह सिर्फ अपने खेतीबाड़ी से ही मतलब रखते थे। सुबह खेत पर जाना और शाम को वापस आते थे।  ऐसे में जांच कर रही पुलिस ने भी सिर्फ इसी बिंदु को ध्यान में रखा, जिससे हत्याकांड का राज आसानी के खुल गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed