फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Queen Elizabeth-II: दीदार-ए-ताज के इंतजाम पर महारानी ने पत्र से भेजा था शुक्रिया

Sun, 11 Sep 2022 12:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
Queen elizabeth sent a thank you letter On the arrangement of Taj mahal
महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 30 जनवरी 1961 को ताजमहल और आगरा किला का दीदार करने आईं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने व्यवस्थाओं के लिए आगरा के होटल प्रबंधन को शुक्रिया का पत्र भेजा था, जिसे प्रतापपुरा स्थित होटल लॉरीज ने लॉबी में लगा रखा है। इस पत्र के साथ ही महारानी और प्रिंस फिलिप का चित्र भी लगा हुआ है। महारानी की तब की यात्रा के लिए रॉयल पार्टी के इंतजाम होटल प्रबंधन ने किए थे।


नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश दूतावास के तत्कालीन हाई कमिश्नर सीएम एंडरसन ने 16 मार्च 1961 को होटल लॉरीज को पत्र भेजकर आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद दिया था। राजेश लाल ने बताया कि धन्यवाद का यह पत्र महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप की याद दिलाता है। इसे लॉबी में तब से ही लगाया गया है। यह होटल के लिए गर्व का क्षण था। बता दें आजाद हिंदुस्तान में दुनिया के सातवें अजूबे और मुहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार के लिए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ 61 साल पहले आई थीं। 
Queen elizabeth sent a thank you letter On the arrangement of Taj mahal
Queen Elizabeth Death - फोटो : अमर उजाला

जन्मदिन पर जारी सिक्कों का संग्रह

दयालबाग के कावेरी विहार निवासी अर्जित अग्निहोत्री के पास महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 90 वें और 95 वें जन्मदिन पर जारी किए गए विशेष सिक्कों का संग्रह है। यह एक और पांच पाउंड के हैं। महारानी के जीवन से जुड़े कई यादगार चित्रों को सिक्कों की पैकिंग के साथ उकेरा गया है। 
 
Queen elizabeth sent a thank you letter On the arrangement of Taj mahal
Queen Elizabeth Death - फोटो : अमर उजाला
महारानी के राज के 70 साल पूरे होने के मौके पर शाही परिवार ने तीन पुस्तकों का सेट प्रकाशित किया था, जो अर्जित अग्निहोत्री के पास है। इसमें महारानी के जीवन से जुड़े हर पहलू, यात्रा का ब्योरा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Queen elizabeth sent a thank you letter On the arrangement of Taj mahal
Queen Elizabeth Death - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसमें महारानी के ताजमहल और आगरा की यात्रा का जिक्र नहीं है। भारत यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उनका चित्र इस शाही किताब का हिस्सा बना है। 
विज्ञापन
Queen elizabeth sent a thank you letter On the arrangement of Taj mahal
Queen Elizabeth death - फोटो : अमर उजाला
बता दें 30 जनवरी, 1961 को वह खुली कार में खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक पहुंची थीं। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के बीच सड़क के दोनों ओर आगरा के हजारों लोग उनके और प्रिंस फिलिप के अभिवादन के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का इस्तकबाल किया था। यह पहला मौका था जब ब्रिटेन की महारानी खुली कार में नजर आई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed